Sudarshan Today
मंडला

संगठन को मजबूत करना सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है-यादव नगरीय निकाय व विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- जिले में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन ने मजबूती के साथ शुरुआत कर दी है। जिले के पांचों नगरीय निकायों में कांग्रेस संगठन की गतिविधियां जोर पकड़ चुकी हैं, बैठकों के साथ वार्डों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रक्रियाएं जारी हैं। मंगलवार को नगरपालिका टाउन हॉल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी दिनेश यादव व सहप्रभारी शशांक दुबे ने नगरीय निकाय व विधानसभा चुनाव हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी दिशा निर्देशों से कार्यकर्त्ताओ को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और जीत दिलाना सबकी सम्मिलित जिम्मेदारी है। समन्वय के साथ बूथों को मजबूत करना है। नगरीय निकाय में जीतने वाले उम्मीदवारों का चयन करना एक जटिल काम है लेकिन हम सब मिलकर इस काम को आसान करेंगे और सभी निकायों में शानदार जीत हासिल करेंगे। नगरों के साथ ब्लॉकों, मण्डलमों, सेक्टरों के माध्यम से हर बूथ तक हमको पहुंचना है हर बूथ को मजबूत करना है ताकि विधानसभा चुनावों में हम ऐतिहासिक जीत हासिल करें और कमलनाथ जी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों मोर्चा संगठन अध्यक्षों ब्लॉक अध्यक्षों ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related posts

एम.पी.वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन जिला इकाई मण्डला ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Ravi Sahu

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुघरी में बैठक संपन्न हुआ

Ravi Sahu

ब्लॉक कांग्रेस बकौरी में हुआ नारी सम्मान योजना का पंजीयन

Ravi Sahu

उद्यान विकास अधिकारी श्री चंद्रगुप्त नामदेव हुए सेवानिवृत्त शासकीय सेवा से मानव सेवा कर माधव सेवा का फल प्राप्त किया जा सकता है:- चंद्रगुप्त नामदेव

Ravi Sahu

भाजयुमो पूर्व जिला मंत्री विकास यादव पर प्राणघातक हमला थाना बीजाडांडी के खूटापड़ाव की घटना आदतन अपराधी जावेद उर्फ बकरीदी ने अपने साथियों के साथ किया हमला

Ravi Sahu

एकलव्य विद्यालय सिझौरा का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम सीबीएसई के 10वी 12वी के परिणाम घोषित

Ravi Sahu

Leave a Comment