सुदर्शन टुडे कानपुर देहात से ब्यूरो चीफ शाहनवाज खान सानू की रिपोर्ट
कानपुर देहात में यमुना नदी मे
जलस्तर बढ़ गया इसके पीछे की मुख्य वजह कोटा बैराज से पानी छोड़ा जाना है जिसके चलते यमुना नदी का जलस्तर 25 से मी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है एक बार फिर तेजी के साथ यमुना के पानी की बढ़ोतरी के चलते यमुना नदी के आसपास गांव जरी, खरका ,रामपुरा, दिवेर की मढैया ,के आसपास गांव में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है जिससे किसानों की फसलें जुआर मक्का ,बाजरा , नष्ट हो चुकी है जिसके चलते ग्रामीण सुरक्षित स्थान तलाश रहे हैं वहीं जिला प्रशासन अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं
यमुना नदी में पानी बढ़ने से हर साल कानपुर देहात में बाढ़ का खतरा बन जाता है पर सबसे ज्यादा प्रभाव भोगनीपुर व सिकंदरा तहसील क्षेत्र के नदी किनारे बसे 28 गांव में रहने वाले ग्रामीणों को प्रभावित करता है