Sudarshan Today
khargon

खरगोन महेश्वर के पर्यटक स्थलों,का,कलेक्टर एसपी ने कियाअवलोकन

सुदर्शन टुडे न्यूज़ ब्यूरो चीफ खरगोन लालू जामलकर, की रिपोर्ट

खरगोन जिले के महेश्वर नर्मदा नदी का लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर से आवश्यक सावधानियों को लेकर गुरुवार को कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने महेश्वर नगर और पास के गांवों में जल स्तर और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री कुमार ने महेश्वर नगर की निचली बस्तियों में जल स्तर बढ़ने के बाद आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री कुमार ने पेशवा घाट से नर्मदा नदी का जल स्तर का आंकलन करते हुए नदी से लगे गांवों के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात कलेक्टर एसपी ने मुख्य घाट से देवी अहिल्याबाई के किले तक नाव से पहुँचे। किले से कसरावद और महेश्वर में बढ़ते जल स्तर का अवलोकन किया। दोनों ही अधिकारियों ने सहस्त्रधारा पहुँच कर नगर के निचले क्षेत्रों का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान मौजूद एसडीएम सुश्री दिव्या पटेल को निर्देश दिए कि यहां पर्यटक बड़ी संख्या में आते है। ऐतिहात बरते पर्यटक स्थलों पर आवश्यक निगरानी करें। साथ ही बेरिकेट व स्टॉपेज जरूर लगाएं। इस दौरान एसडीओपी श्री मनोहर गवली, तहसीलदार श्री अनिल बामनिया, थाना प्रभारी श्री पंकज तिवारी और सीएमओ श्री मनोज शर्मा भी उपस्थित रहे।

Related posts

बडवाह,वीर दुर्गादास जी महाराज सकल पंच क्षत्रिय राठौर एवं साहू समाज बडवाह द्वारा अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह

Ravi Sahu

कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव के अनुशंसा से मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रभारी नियुक्त

Ravi Sahu

कांग्रेस,विधायक झूमा सोलंकी के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता का सम्मेलन का आयोजन 20 अक्टूबर 2022 ग्राम,धसलगाव,मे

Ravi Sahu

नकली खाद बेचने का चल रहा गोरख धंधा व्यापारियों ने की लिखित शिकायत

asmitakushwaha

खरगोन जिला पंचायत सीईओ से,उप सरपंच संघ के कार्यकर्ताओ ने पंचायत कार्यों को लेकर मुलाकात की

Ravi Sahu

खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुघरियाखेडी कि जिला सहकारी बैंक चोरी के आरोपी सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Ravi Sahu

Leave a Comment