सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान
सिरोंज। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विदिशा विभाग की विभाग बैठक सांची में संपन्न हुई। बैठक में गंजबासौदा, सिरोंज में नवीन दायित्वों की घोषणा हुई। जिसमें सिरोंज के जगदीश शाक्य को बजरंग दल जिला संयोजक के नवीन दायित्व की घोषणा हुई। जिला सहबल उपासना केंद्र प्रमुख अर्जुन शाक्य को दिया गया, जिला प्रिंट मीडिया प्रमुख प्रदीप राठौर को बनाया गया, वहीं चारू सोनी को दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका के पद पर नियुक्त किया गया। जिला मंदिर प्रमुख विनोद शर्मा को बनाया गया। सभी नियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व मिलने पर संगठन द्वारा पुष्पमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बडी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।