Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसीहोर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर के नेतृत्व में दिग्विजय सिंह से मिले कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी

 

सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर

 

सीहोर। चुनाव परिणाम के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर के नेतृत्व में भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निवास पर सीहोर के 34 वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने सौजन्य भेट की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के बढ़ाई गई आसमान छूति महंगाई, भ्रष्टाचार किसान विरोधी नितियों के कारण कांग्रेस सभी वार्डों में प्रचण्ड बहुमतों से कांग्रेस पार्षद चुनाव जीत रहे हैं। इसी तरह सीहोर जिले में अधिकांशत: जिला पंचायत सदस्य भी कांग्रेस के भारी बहुमतों से विजय हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सांसद राज्यसभा ने बताया कि सभी कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस विजय हुए पार्षद एक जुटता से रहे तथा जिला कांग्रेस के निर्देश का पालन करें एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सीहोर तथा सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस का चुनें। अगर किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है तो मुझे तत्काल सुचित करें, मैं तुरंत सीहोर पहुंचकर कलेक्टर से चर्चा कर समस्या का निदान करुंगा। जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष तथा तत्कालीन पार्षद एवं कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र खंगराले ने उनके वार्ड में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं उनके साथी जो जिला कांग्रेस के महामंत्री है कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र खंगराले के विरूद्ध निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर चुनाव प्रचार किया एवं कांग्रेस के पीठ में खंजर घोपने का कार्य किया जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर को निर्देश दिये कांग्रेस पार्षद चुनाव में इस प्रकार के गद्दार कांगेस के ऐसे पदाधिकारी जिन्होनें कांग्रेस प्रत्याशियों के विरूद्ध काम किया है। प्रत्याशियों की लिखित शिकायत पर दलबदलुओं की तुरन्त कांग्रेस की सदस्यता समाप्त कर पार्टी से बेदखल किया जावे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय, हरीश राठौर, राजेन्द्र ठाकुर, सुरेश साबू, ब्रजेश पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष विवेक राठौर, राजीव गुजराती, निशांत वर्मा, रामू चौधरी, प्रीतम दयाल चौरसिया, मुकेश ठाकुर, अवदेश राठौर, श्याम सोनकर, धरम प्रकाश आर्य, आशीष गेहलोत, पन्नालाल खंगराले, मांगीलाल टिमरई, कमल सूर्यवंशी, तुलसी राठौर, श्रीमती आरती नरेन्द्र खंगराले, ममता त्रिपाठी, सविता राठौर सहित वार्ड के सभी कांग्रेस प्रत्याशी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

मानिकसरा से स्वास्थ्य अधिकार जागरूकता अभियान प्रारम्भ

Ravi Sahu

भगवान परशुराम के जन्म उत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा चल समारोह धूमधाम से निकाला गया

asmitakushwaha

पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवागंतुक जिलाधकारी को मोमेंटम और बुके सौंप किया भेंटवार्ता 

Ravi Sahu

आईपीएल सट्टे पर साँची पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

asmitakushwaha

ग्रामीण अंचलों में दूध मैं मिलावट का आया नया तरीका

Ravi Sahu

नारायणगंज नगर में नर्मदा कीर्तन आज से

Ravi Sahu

Leave a Comment