Sudarshan Today
भैंसदेही

भैंसदेही विधानसभा की भीमपुर तहसील में गरीब कल्याण और विकास कार्यो को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला पहुंचे जनता के बीच ग्रामीणों को किया संबोधित

भीमपुर/मनीष राठौर

जिला पंचायत सदस्य बैतूल क्रमांक 22 से लोकप्रिय मिलनसार भाजपा प्रत्याशी सोनू सुनील भलावी के चुनाव चिन्ह गाड़ी पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाए
भाजपा प्रत्याशी सोनू सुनील भलावी को वोट करे

जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच चुनाव में भाजपा गरीब कल्याण और विकास के काम जनता के बीच लेकर जाएगी और समर्थन मांगेगी। उक्त विचार भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने रविवार को ग्राम पंचायत पलस्या में भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता वह जनता के बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक डा. महेंद्र सिंह चौहान, सुनील भलावी सीताराम चड़ोकर विनोद वर्ती संदीप यादव जागो यादव संतोष आर्य सुरेश आर्य संतोष बडोदे सोमा बारस्कर संबोधित करते हुए जिलाअध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार लगातार गरीब कल्याण और विकास का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। उन्होने केन्द्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओ की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि एक ओर भाजपा है जो जनहित के कार्यो को प्राथमिकता देती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस है जिसे विकास और जनकल्याण से कोई मतलब नही है। श्री सीताराम चडोकर ने कहा कि प्रदेश में 15 महिने तक कांग्रेस की सरकार रही जिसने भाजपा के समय लागू की गई जनहित की योजनाएं या तो बंद कर दी या फिर उनका क्रियान्वयन रोक दिया था।
आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव जिला पंचायत जनपद चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा द्वारा तय किए गए कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए बताया कि 8 जुलाई को चुनाव मी जिला पंचायत सदस्य हेतु सोनू सुनील भलावी को समस्त भाजपा कार्यकर्ता आपस में रणनीति बनाकर कार्य करेंगे सभी अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क महाअभियान किया जाएगा। कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओ से संपर्क कर पार्टी की नीतियो और सरकार की जनकल्याण की योजनाएं बताएगें। सभी भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में बैठक आयोजित करे
स्थानीय काम भी गिनाए – इस दौरान श्री डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने कहा भाजपा सरकार और उसके जनप्रतिनिधियो द्वारा कराए गए कामो को भी बताया। उन्होने बताया कि भीमपुर ब्लॉक में पेयजल संकट को दूर करने का प्रयास किया है। भीमपुर में करोड लागत से ताप्ती पुल का निर्माण किया गया है घर घर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना से सभी को लाभ पहुंचाया है लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ पहुंचाया गया है कई अनगिनत केंद्र सरकार की योजनाएं संचालित है।

Related posts

वर्षों से धूनी वाले दादा जी के दरबार में निशान लेकर जाते हैं श्रद्धालु हर साल की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से पदयात्री निकले दादाधाम जाने के लिए दादा धाम खंडवा के लिए रवाना हुआ जत्था

Ravi Sahu

अंधेरे का फायदा उठाकर जंगलों से सागौन तस्करी करने वाले 3 लोगों को वन विभाग ने पकड़ा दो मोटरसाइकिल भी जप्त

Ravi Sahu

आवाज संस्था एवं महिला बाल विकास एवं पुलिस विभाग के प्रयास से रुका बाल विवाह

Ravi Sahu

बड़ी कार्रवाई झल्लार पुलिस ने अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा

Ravi Sahu

आशीष राठौर वार्ड नंबर 14 से पार्षद पद हेतु उतरे चुनाव मैदान में नगर परिषद बनाने में मुख्य भूमिका में आये थे नजर

asmitakushwaha

विकासखण्ड भीमपुर की क्लस्टर ग्राम पंचायत पिपरिया में गुरुवार को आयोजित

Ravi Sahu

Leave a Comment