Sudarshan Today
जबलपुर

पत्नि की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव की रिपोर्ट

जबलपुर : रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत पति के पत्नी की निर्मम हत्या कर खुद फांसी के फंदे पर लटक कर की आत्महत्या हमारे संवाददाता द्वारा प्राप्त जानकारी पर थाना प्रभारी रांझी सहदेवराम साहू ने बताया कि शाम लगभग 7 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शारदा नगर रांझी निवासी विभोर साहू ने पत्नि की हत्या कर स्वयं फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ को लेकर पहुंचा, कमरे के अंदर बाथरूम के पास पत्नि रितू साहू उम्र लगभग 23 वर्ष मृत पड़ी हुई थी, पास ही एक कैंची जिसमें खून लगा हुआ था पड़ी हुई थी, पति विभोर साहू उम्र 30 वर्ष कमरे में ही लोहे के पाईप में चुनरी से फांसी पर लटका हुआ था। घर पर मौजूद छोटे भाई नितेश साहू ने बताया कि मॉ को लेकर वह धनवंतरी नगर बुआ की बेटी के यहॉ कथा पूजा में गया था, शाम लगभग 6-30 बजे मॉ को लेकर वापस घर पहुंचा तो आंगन का दरवाजा अंदर से बंद था बाउंड्री वाल कुदवाकर एक लडके से दरवाजा खुलवाकर अंदर कमरे में पहुंचा तो देखा कि भाभी मृत पड़ी थी एवं भईया फांसी पर लटके हुये थे। प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि मृतक विभोर साहू की शादी सामाजिक रीतिरिवाज से फरवरी 2022 मे पडरिया थाना कुण्डम निवासी रितु साहू से हुई थी,विभोर साहू लोडिंग आटो चलाता था। मण्डी से सब्जी व्यापारियों की आटो में सब्जी लाता था। विभोर साहू के पिता फैक्ट्री से रिटायड्र थे जिनका देहांत हो चुका है, मॉ को पैंशन मिलती थी। पिछले 15 दिनों से विभोर साहू आटो लेकर सब्जी लेने नहीं जा रहा था।

Related posts

सड़क दुर्घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों संग बिलहरी क्षेत्रीय जनो ने सड़क पर शव रखकर किया चक्का- जाम विधायक अशोक रोहाणी ने दिया मुआवजे का आश्वासन

asmitakushwaha

आयुर्वेद महाविद्यालय जबलपुर में स्वर्ण प्राशन संस्कार संपन्न

Ravi Sahu

सरदार सुरजीत सिंह बने भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव

asmitakushwaha

पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी के खिलाफ क्यो नही हुई FIR

asmitakushwaha

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ ने विक्टोरिया अस्पताल में सेवा भारती प्रकल्प को व्हीलचेयर प्रदान की

Ravi Sahu

18 साल बाद जबलपुर की जनता ने परिवर्तन कर जगत बहादुर अन्नू को सौंपी नगर निगम जबलपुर डोर 

Ravi Sahu

Leave a Comment