Sudarshan Today
सिलवानी

भाजपा की प्रचंड जीत का इतिहास लिखें कार्यकर्ता – विजय शुक्ला लोकसभा चुनाव को लेकर सांईखेड़ा में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित,

 

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

सिलवानी। लोकसभा चुनाव अभियान को लेकर साईखेड़ा में भाजपा मंडल सिलवानी की बैठक लोकसभा विस्तारक ब्रजमोहन जी , भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला की मौजूदगी में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी तथा प्रत्येक बूथ पर जाकर भाजपा द्वारा किए गए 370 वोट अधिक के लक्ष्य को पूरा करने की रण नीति पर चर्चा की गई। शक्ति केंद्र खमरिया में भी सभी बूथो पर कार्यकर्ताओं के साथ लाभार्थी जनसंपर्क अभियान बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा प्रत्याशी के रुप में आपके सामने है। यह चुनाव शिवराज सिंह नही बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहा है। पहले सांसद, फिर मुख्यमंत्री रहते हुए श्री चौहान ने क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया है। अब हम सभी का कर्तव्य है कि उन्हे रिकार्ड मतो से जिता कर लोकसभा में पहुंचाए। श्री शुक्ला ने कार्यकर्ताओ को चुनावी टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को लोकसभा चुनावों में जनहितैषी योजनाओं की जानकारी लोगों से संवाद कर घर-घर तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है। केंद्र में फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनना तय है, लेकिन हमें चुनाव पूरा होने तक पूरी मेहनत के साथ कार्यों को गति देनी है।

Related posts

सच्ची भक्ति ही भक्त को भगवान से मिला सकती हैः- ब्रम्हऋषि, ब्रम्हचारीजी महाराज

Ravi Sahu

विधायक पहुंचे मनकवाडा मोनियों का किया सम्मान, बच्चों ने उठाया मेले का लुत्फ।

Ravi Sahu

सी एम राइस स्कूल के दीपक खेलेंगे राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Ravi Sahu

तेज रफ्तार डंपर ने मारी सब्जी से भरी पिकअप को टक्कर

Ravi Sahu

विजयादशमी का पर्व परंपरागत रूप से बरसते पानी में मनाया गया।लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी, अखाड़ों के युवा बारिश के पानी में भीगते हुए अपने करतब दिखाते हुए दिखाई दे रहे थे।

Ravi Sahu

युवाओं ने सड़कों पर घूमने वाली लगभग 300 गायों के सींगों पर लगाया रेडियम

Ravi Sahu

Leave a Comment