Sudarshan Today
baitul

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की मुलताई विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल

बैतूल मुलताई; लोकसभा चुनाव की घोषणा होते हुई चुनावी सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी संगठन ने अपनी बैठको का दौर भी तेज कर दिया हैं। वैसे तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता केवल चुनाव तक सक्रिय नहीं रहते अपितु भाजपा एक संगठन आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी होने के कारण पार्टी का कार्य एक नियोजित कार्यक्रम को लेकर साल भर अनवरत चलता रहता हैं। इसी श्रृंखला में आज भाजपा द्वारा मुलताई के पार्टी कार्यालय पर लोकसभा चुनाव को लेकर मुलताई विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई।भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में चुनाव के प्रबंधन पर समिति को संबोधित करते लोकसभा चुनाव प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए नए आयाम को स्थापित किया हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं को लाकर गरीबों, महिलाओं, किसानों, युवाओं और पिछड़ों के कल्याण का कार्य किया हैं। भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के कई लाभार्थी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को इन लाभार्थियों तक पहुंचना हैं। इसके लिए भाजपा ने लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया हैं। भाजपा ने अभी 13 मार्च से 22 तक बूथ विजय अभियान चलाया हैं। इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर भाजपा का 10% वोट शेयर बढ़ाना हैं साथ ही प्रत्येक बूथ पर अतिरिक्त 370 नए वोटर को भाजपा से जोड़ना हैं। भाजपा की मोदी सरकार ने स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के धारा 370 हटाने के संकल्प को पूरा किया हैं। इसलिए 370 नए वोटर जोड़कर भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भरत सिंह राजपूत ने समिति को संबोधित करते हुए कहा कि आपको प्रदान किए गए प्रबंधन के दायित्व के तहत भाजपा के बूथ से लेकर विधानसभा तक सभी पदाधिकारियों को और सभी मोर्चों को सक्रिय रहकर विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति को लक्ष्य के साथ लोकसभा चुनाव के विजयी संकल्प को लेकर कार्य करना हैं। भाजपा के बूथ से लेकर विधानसभा तक और जिला पदाधिकारियों को प्रवास करना हैं।इस बैठक में लोकसभा विस्तारक सोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह राणा, जगदीश पवार, मनीष माथनकर, रामचरण मालवीय सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।राघवेंद्र रघुवंशी भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई

Related posts

पुलिस का सूचना तंत्र फेल जोरो शोरो से चल रहा है जुआ कोन है जो जोरो शोरो पर चल रहे है कल्लू सातघोड़े गोलू राठौर प्रदीप नागले मंगल गुल्लू गब्बर सिखरवार

Ravi Sahu

विकास खंड के शिक्षकों को मिला शिक्षाविद गिजूभाई सम्मान।

rameshwarlakshne

किसानों के बीच ड्रोन तकनीक को दिया जा रहा बढ़ावा ग्राम गुवाड़ी में किसानों को ड्रोन के माध्यम से दवाई छिड़काव की दी जानकारी

Ravi Sahu

आवश्यक दस्तावेज पाकर खुश हुआ साहिल 2022 में गुम हुआ पर्स जनवरी 2023 में ओम ने लौटाया

Ravi Sahu

धोखाधड़ी कर जमीन का किया नामांतरण घोड़ाडोंगरी तहसील के गांधीग्राम क्षेत्र का मामला, आवेदक ने एसपी से की शिकायत

Ravi Sahu

कियोस्क संचालक पर मामला पंजीबद्ध होने के 4 दिन बाद भी गिरफ्तारी नही ?

rameshwarlakshne

Leave a Comment