Sudarshan Today
MADHYA PRADESHpachour

भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता मध्य प्रदेश में लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीट जीतने का किया दवा

 

पचोर (राजेश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

राजगढ़ जिले में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 5 मार्च को प्रवेश करेंगी, जिसे लेकर पचोर में भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना ने आज सारंगपुर विधानसभा के पचोर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारत जोड़ों न्याय यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी ने संकल्प लिया है कि जब तक युवा, किसान, बेरोजगार, महिलाओं को न्याय नही मिलेगा वे देश भर में इस तरह न्याय यात्रा निकालते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश में तानाशाह बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस वचन बद्ध है और राहुल गांधी की न्याय यात्रा अपार जन समर्थन मिल रहा है और राजगढ़ में न्याय यात्रा को लेकर उत्साह है क्षेत्र में स्वागत की जबरदस्त तैयारिया की जा रही है। कांग्रेस नेता रोशन खत्री ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस के पक्ष मे माहोल बन रहा है और आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक सीटें जीतेंगी और इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनायेगी। इस अवसर पर दामोदर लहरी पंडित देवेंद्र पाराशर सीताराम लहरी योगेश शर्मा बृजेश विजयवर्गीय बंटी छाबड़ा अमन मुन्देरिया मुकेश पांडा हेमंत शर्मा सहित कहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

मां बिजासन भैसवा माता दरबार के लगे मेले में उमड रहे श्रद्धालु जहां मन्नतें मांगने से होती है मुराद पूरी

Ravi Sahu

पचोर गौरव दिवस पर पांच दिवसीय आयोजन के प्रथम दिवस में रामायण दर्शन यात्रा निकाली

Ravi Sahu

डैम प्रभावित किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से मिलकर दिलाई पैकेज की याद

Ravi Sahu

महायज्ञ निमित्त हुवा ग्राम देवता पूजन भूमिपूजन और चढ़ाया इंद्र ध्वज

Ravi Sahu

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित नमो नव मतदाता सम्मेलन का सीधा प्रसारण

Ravi Sahu

नगर परिषद पचोर द्वारा वृद्ध मतदाताओं का सम्मान कर किया जागरूक

Ravi Sahu

Leave a Comment