Sudarshan Today
MADHYA PRADESH

गाँव चलो अभियान के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओ का किया सम्मान

धार / (कुक्षी) आज गांव चलो अभियान अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल द्वारा स्व सहायता समूह का अभिनंदन किया गया।

प्रदेश और देश में मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं को आगे बढ़ाने के प्रोत्साहन पर महिलाओं को जानकारी दी गई जानकारी दी गई।

 

नगर की जैन धर्मशाला मे भाजपा महिला मोर्चा, स्वः सहायता सम्मुह के साथ देश के विकास मे सहयोग देने वाली नगर की महिलाशक्ति उपस्थित रही। सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान ने भारत माता के साथ भाजपा के संबल डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रजवलित कर माल्यार्पण किया व कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

 

तत्पष्यात कार्यक्रम मे स्वःसहायता समूह की महिलाओ का सम्मान किया गया व देश के यसशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 साल मे किए गए विकास की जानकारी दी गई साथ ही भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया की भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच रहा है व जिन्हे अभीतक नहीं मिला है उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हमारा सम्पूर्ण सहयोग रहेगा।

 

साथ ही महिला मोर्चा द्वारा सभी मातृशक्ति को लोकसभा चुनाव मे भाजपा को 370 व NDA को 400 सीट दिलाने का संकल्प दिलाया गया।

 

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान, पु. महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा ठाकुर, पार्षद गंगूबाई, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रेखा जैन महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता भावसार पार्षद ज्योति काग, सारिका जैन, रचना भावसार, नीता सोनी मंचासीन रहे स्वागत भाषण कविता भावसारद्वारा किया गया व संचालन सारिका जैन ने किया समूह वाली बहनों द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया व महिला मोर्चा की सदस्यों के द्वारा समूहआई हुई सभी महिलाओं का स्वागत किया गया आभार रेखा जैन ने माना।

Related posts

अयोध्या में होगा श्री राम महा यज्ञ

Ravi Sahu

जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजापुर के बच्चों ने मचाई धूम

Ravi Sahu

अध्यात्म के आलोक में मनाई संत तारण स्वामी की जयंती

Ravi Sahu

पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई।

Ravi Sahu

श्रम कानूनों के उल्लंघन व श्रमिकों के शोषण के खिलाफ पांच दिवसीय प्रदर्शन आज से

Ravi Sahu

पुल पर नही है रेलिंग, बना रहता है हादसे का डर

Ravi Sahu

Leave a Comment