Sudarshan Today
Other

हमें लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करना है -डॉ. माने

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो

भाजपा अजा मोर्चा ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है कि ऐतिहासिक बहुमत से पार्टी की सरकार बनी है। आगामी महीनों में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमें लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करना है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर समाज के सभी वर्ग के लोगों को मन की बात कार्यक्रम को सुनवाएं, ताकि लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अद्भुत विचारों से अवगत हो सकें।

यह बात भाजपा अजा मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कही। इस दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने का अजा मोर्चा द्वारा स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईश्वर चौहान ने कहा जो बूथ विधानसभा चुनाव में हम जीते हैं वहां 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने के साथ हारे हुए बूथों को जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करना है। बूथ कार्यकर्ता पार्टी की बहुत महत्वपूर्ण इकाई होती है। बूथ की जीत ही भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाएगी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ नेता डॉ. गोपाल चौहान, गोकुल तायड़े, अधिवक्ता राजकुमार वाघ, अशोक कुरील, मगन चौधरी, अधिवक्ता सिरिलजी, दिनकर इंगले, रमेश सावले, धरम सौदे, रूपेश कछवाए, राजेश सावकारे, दीपक रोजतकर, विकाश केथवास, गोविंदा तायड़े, गणेश लौंडे, नितिन दुलगुज, अजय इंगले, विनोद लौंडे, सुरेश लौंडे, वीरेंद्र कोहली, विनोद खेतवाजी, सुभाष सपकाले आदि मौजूद थे।

फोटो-01

————–

*भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित*

बुरहानपुर। शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत बुधवार को जिला कार्यालय अटल कुंज पर महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की कार्ययोजना की रुपरेखा तैयार की। महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, जिला उपाध्यक्ष उमा कपूर, सुधा चौकसे, अंजलि गडे, आशा पाटिल, दीपशिखाजी, कविता मेहरा, संगीता पगारे, जिला सदस्य सावित्री बत्रा, जयश्री पाटीदार, रीना महाजन, साधना पवार, संध्या कदवाने,अर्चना पाटिल सहित मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे

Related posts

सुख –दुख की परिकल्पना,,,,, रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से।

Ravi Sahu

अलकेश साहू को भाजपा सोशल मीडिया वारियर बनाए जाने पर मित्रों ने दी शुभकामनाए

Ravi Sahu

एक ट्रांसफार्मर और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन के सहारे चल रही गांव की बिजली व्यवस्था 

Ravi Sahu

अध्यापको ने प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति प्रदान, करने की माँग

Ravi Sahu

सलैया स्टेशन में मेंटनेस कार्य करते समय करंट लगने से टीआरडी कर्मचारी की मौत

Ravi Sahu

किस्को में फ्रेंडशिप कल्ब ने बाइक रैली निकाल कर चलाया हेलमेंट जागरूकता अभियान

Ravi Sahu

Leave a Comment