Sudarshan Today
Other

कांग्रेस कमेटी के प्रखण्ड अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद के सौजन्य से लोगों के बीच किया कंबल वितरण

सुदर्शन टुडे। लोहरदगा

लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड के नवाडीह गांव में राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से बुधवार को कांग्रेस कमेटी के प्रखण्ड अध्यक्ष यूनुस अंसारी, ज़फर इमाम, नुसरत अंसारी, हनान अंसारी, शमशाद अंसारी, महबूब अंसारी, लाल मोहम्मद, साबिर अंसारी, ताज मोहम्मद, अशरफ अंसारी एवं नौशाद अंसारी के द्वारा संयुक्त रूप से गरीब ज़रूरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। इस मौके प्रखण्ड अध्यक्ष यूनुस अंसारी ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ी ठंड को देखते हुए गरीबों के मसीहा राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू की ओर से पूरे प्रखंड क्षेत्र में गरीबों एवं असहाय लोगो के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है, जिससे ठंड से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि धीरज प्रसाद साहु गरीबों की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहते है।उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार राज्य में चहुंमुखी विकास कर रही है। जनसहभागिता से जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित किया जा रहा है। जिससे लोग योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो रहे हैं।

Related posts

रायसेन कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, एक महिला सहित 8 आरोपी गिरफ्तार,

asmitakushwaha

लोकसभा चुनाव के बांदा चित्रकूट प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के सांसद आरके पटेल का आज बांदा में हुआ नामांकन

Ravi Sahu

जबेरा विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में पहुंचे मंत्री शधर्मेन्द्र सिंह लोधी

Ravi Sahu

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

Ravi Sahu

राजस्व अधिकारियों को दिया गया साइबर तहसील का प्रशिक्षण 

Ravi Sahu

आदिवासी क्षेत्र की किशोरियों बालिकाओ को किशोर अवस्था और स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के लिए दिया गया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment