Sudarshan Today
baitul

“सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास” से ही विकसित भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना संभव 

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल रामेशवर लक्षणे जिला ब्यूरो चीफ

मुलताई; भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास की बात करते हैं तो इस वाक्य के पीछे भारत के सर्वांगीण विकास का भाव समाहित हैं। आज विश्व के विभिन्न देशों में जब टकराव की स्थिति बनी हैं, जब विश्व के कई देशों में भाषा, संप्रदाय, धर्म और संसाधनों को लेकर टकराव बना हुआ, कई देशों में आज गृह युद्ध की स्थिति व्याप्त हैं ऐसे समय में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चमकता हुआ सितारा के रूप में उदयमान हो रहा हैं। आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया हैं और वो भी उस देश को पीछे करके जिसने हम पर लगभग 200 साल राज किया। आज विश्व का भारत को देखने का नजरिया बदल गया हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी हैं कि आने वाले कुछ ही वर्ष में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। “सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास” ये एक स्लोगन नहीं हैं बल्कि भारत के सामूहिक विकास सामूहिक प्रयास का विजन हैं। देश के 140 करोड़ लोग जब साथ मिलकर चलेंगे, देश के 140 करोड़ लोग जब सामूहिक मिलकर प्रयास करेगे तो देश के 140 करोड़ लोगो के सामूहिक विकास को कौन रोकेगा। चुनाव होते रहेंगे पार्टियां सत्ता में रहेगी या कभी न भी रहेगी लेकिन देश का विकास सामूहिक प्रयासों से चलता रहना चाहिए। ये ही राम राज्य हैं। देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए GYAN के विषय पर किसी प्रकार का समझौता किए बिना सबको साथ लेकर चलना होगा तभी देश में सभी का विकास होगा और देश आगे बढ़ेगा। GYAN में G अर्थात् गरीब , Y अर्थात् युवा, A अर्थात अन्नदाता और N अर्थात् नारी शक्ति इनके सामूहिक प्रयासों से ही देश 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा।राघवेंद्र रघुवंशी भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई

Related posts

मेघनाथ मेले में मतदाता जागरूकता रैली निकाली यूथ आइकॉन अभिलाषा बाथरी ने मतदान के लिए दिलाई शपथ

Ravi Sahu

भारी मतदान के लिए मुलताई विधानसभा क्षेत्र की जनता को और भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी

Ravi Sahu

ताप्ती पदयात्रा जिला जलगांव पहुंची आतिशबाजी कर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Ravi Sahu

राहुल बने युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष

Ravi Sahu

लल्लूराम माथनकर की संदिग्ध मौत की न्यायिक जांच, जिला कांग्रेस ने मांग की, पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को ज्ञापन सौंपा

Ravi Sahu

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं पर की अपमानजनक टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार

Ravi Sahu

Leave a Comment