Sudarshan Today
baitul

भारी मतदान के लिए मुलताई विधानसभा क्षेत्र की जनता को और भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी

लोकेशन बैतुल मध्य प्रदेश समवादत रामेशवर लक्षणे 

मुलताई; भाजपा के प्रवासी मुलताई विधानसभा प्रभारी उत्तरप्रदेश के संत कबीर नगर के विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुलताई विधानसभा की समस्त जनता का और भाजपा के समस्त निष्ठावान, कर्मठ, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को भारी मतदान के लिए हार्दिक रूप से बधाई शुभकामनाएं दी। देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुलताई विधानसभा के लगभग बहुत सारे बूथों पर जाकर उन्होंने क्षेत्र की जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क किया था। जनसंपर्क के दौरान उन्हें भाजपा के पक्ष में अच्छा फीडबैक मिला, खासकर प्रदेश भाजपा की लाड़ली बहना योजना से । बहनों में भाजपा के समर्थन के प्रति बहुत अच्छा उत्साह दिखा। किसानों में भाजपा मुलताई विधानसभा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख द्वारा उनके कार्यकाल में बनाए गए डैमो के प्रति भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कुल मिलाकर भाजपा की केंद्र, प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख द्वारा उनके समय किए गए कामों को लेकर क्षेत्र की जनता में जागरूकता थी। वही भाजपा के कर्मठ ऊर्जावान कार्यकर्ताओं में भाजपा को विजय बनाकर फिर से अपने विधायक को देखने की इच्छा थी इसी कारण भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान की अपील की गई जिसके सकारात्मक परिणाम अधिक मतदान के रूप में दिखा। महिलाओं के वोट प्रतिशत में वृद्धि बताती हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना ने बहनों के बीच उनके पक्ष में समर्थन को बताया हैं। फिर से सभी को बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं।

देवेंद्र प्रताप सिंह विधायक संत कबीर नगर उत्तरप्रदेश

Related posts

एकल अभियान के तहत आचार्यों का संच मासिक अभ्यास वर्ग संपन्न

Ravi Sahu

जुआ खेलते हुए दस जुआरी चढ़े बेतूल पुलिस के हत्थे

Ravi Sahu

धर्मातरित व्यक्ति को अनुसूचित जाति से बाहर करने की भरी हुंकार संस्कृति और स्वाभिमान को बचाए रखने के लिए हुए एकजूट 

Ravi Sahu

जयस आदिवासियों के उम्मीद की किरण : सोनू धुर्वे   स्थापना दिवस पर जिला चिकित्सालय में किया फल वितरण 

Ravi Sahu

विकास-जनकल्याणकारी योजनाओ के लिए बैतूल नगर में भी भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन वार्डवासी बोले-हेमंत भैया ने मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई, उन्हें ही देंगे समर्थन

manishtathore

पुलिस का सूचना तंत्र फेल जोरो शोरो से चल रहा है जुआ कोन है जो जोरो शोरो पर चल रहे है कल्लू सातघोड़े गोलू राठौर प्रदीप नागले मंगल गुल्लू गब्बर सिखरवार

Ravi Sahu

Leave a Comment