Sudarshan Today
aathnerbaitulbhainsdehibhopal

भाजपा नगर मण्डल के सभी 57 बूथों पर मनाई प.दीनदयाल जी की पुण्यतिथि

बैतुल/भैंसदेही ;- भाजपा के पितृ पुरूष एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्यतिथि अवसर पर भाजपा नगर मंडल के समस्त 57 बुथो पर शक्ति केन्द्र प्रभारियों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर पुण्यतिथि मनाई गयी। भैंसदेही नगर के शक्तिकेन्द्रो पर भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ट नेताओं की उपस्थिति में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गयी। पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल प्रभारी राहुल चौहानं ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह ठाकुर, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी, मंडल महामंत्री दिलीप घोरे, भाजपा पार्षद ब्रम्हदेव कुबडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, युर्वा मोर्चा मंडल महामंत्री स्वदेश सरकार, दिनेश कोसे, भाजपा नेता संजय तिवारी, दिनेश पटेल, ललित छत्रपाले, योगेश भुस्कुटे, शुभम वडुकले, डा धीरज मालवीय, डा अरूण किरार, सहित अन्य कार्यकता उपस्थित रहें। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता संजय तिवारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर अपने विचार रखें।साथ ही समर्पण निधि जिला प्रभारी बनने पर जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर को उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल भैंसदेही के शक्ति केंद्र मांरजवानी , चिचोलीठाना , बरहापुर ,पोहर , कौड़िया ,कोरड़ी , देड़पानी और खामला के तमाम 57 बूथों के ग्राम माजवानी ,चोपनी , पारडी , चिचोलीठाना , रॉक्सी , बरहापुर , जांमझिरी ,काटोल ,पोहार , सिवनी ,नवापुर , कौड़िया , धूड़ीयानई , कोरड़ी ,पलाशपानी , देड़पानी ,धार , खामला एवं कुकूरु ग्रामों के समस्त बूथों पर शक्तिकेन्द्र प्रभारियों की उपस्थिति में पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित कर पुण्यतिथि मनाई गई।

Related posts

महिला के गले से मंगलसूत्र लेकर भागे अज्ञात बाइक सवार युवक

Ravi Sahu

हेमंत की सहजता-सहृदयता से अभिभूत हुए ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद

Ravi Sahu

ताप्ती परिक्रमा मार्ग का निमार्ण किया जाए प्रधानमंत्री से मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति ने की थी मांग

Ravi Sahu

दिया जा रहा आमंत्रण भव्य आयोजन करने की तैयारी में राष्ट्रीय हिन्दू सेना

Ravi Sahu

मनरेगा अंतर्गत अर्धन डेम निर्माण कार्य में चलाई जा रही जेसीबी मशीन / सीईओ साहेब क्यों गरीबों का हक मार रहे है

Ravi Sahu

कर्मा जयंती समारोह में आने के लिए दे रहे आमंत्रण पदम् शेष नागदेव मंदिर सदर में आयोजित हुई बैठक

Ravi Sahu

Leave a Comment