Sudarshan Today
dindori

जनहितैषी कार्यो का भुमिपूजन व लोकार्पण के साथ शुरूआत हुई विकास यात्रा

सुदर्शन टुडे डिण्डोरी

शहपुरा विधानसभा के बालपुर व डिण्डौरी विधानसभा मे पड़रिया-2 से हुई विकासयात्रा की शुरूआत

डिण्डौरीः- म.प्र. के सम्पूर्ण जिलो मे विकास यात्रा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में शुरूआत हुई यह यात्रा 4 मार्च तक चलेगी। इसी तारतम्य मे डिण्डौरी जिले में विकास यात्रा शहपुरा विधानसभा में बालपुर से व डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पड़रिया से भाजपा जनप्रतिनिधियों व प्रशासन पदाधिकारियों द्वारा इस विकास यात्रा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। वहीं शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में बालपुर स्थित रानी अंवती बाई स्मारक से शुभारंभ किया गया। इस विकास यात्रा में भाजपा जनप्रतिनिधियों व शासन- प्रशासन भी शामिल होकर शासन की योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचे का कार्य किया, वहीं ग्रामीणों से चर्चा कर जिन ग्रामीणों को शासन के योजनाओं का लाभ नहीं मिला उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराया गया। विकास यात्रा जिले में 4 मार्च तक प्रतिदिन 4 से 5 गांवों में भ्रमण करेगी व एक निश्चित स्थान तय कर विश्राम किया जाएगा। डिंडोरी विधानसभा की आज की यात्रा पड़रिया से प्रारंभ होकर क्विटी, छांटा होते हुए सरई में रात्रि विश्राम किए एवं आज नान डिण्डौरी से प्रारंभ होकर देवलपुर, कोकोमटा होते हुए खुड़िया तक जाएगी। इस विकास यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला मंत्री मनका बनवासी, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, मण्डल अध्यक्ष डिण्डौरी लक्ष्मण सिंह ठाकुर, समनापुर मण्डल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरबदिया मरकाम, जिलापंचायत सदस्य ज्योति प्रकाश धुर्वे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र पाल कुशराम, मण्डल महामंत्री भारत सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा महामंत्री बोधराम सरैया महिला मोर्चा महामंत्री कुंवरिया मरावी, राज साहू स्नेहलता ठाकुर, मिथलेश मिश्रा, शक्तिकेन्द्र संयोजक द्वारका ठाकुर, खिलपत गौतम सोशल मीडिया प्रभारी ,खमोद चंदेल, बुद्वन सरैया, रज्जूप्रसाद हरहदा, पीताम्बर पाराशर, राजकिशोर सरैया सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं शहपुरा विधानसभा के वीरंागना रानी अवंतीबाई की बलिदान स्थल बालपुर में महान संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनकी तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर विकास यात्रा की शुरूआत की गई। यह विकास यात्रा बालपुर से शुरू होकर दर्रीमोहगाव, चैरा, मुढ़ियाखुर्द मे आज रात्रि विश्राम किया गया। आज यात्रा पलकी से शुरू होके बरगई, मुढ़ियाकला होते हुए विदयपुर रैयत मे यात्रा विश्राम करेगी। उक्त यात्रा में अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री व वि.स. यात्रा संयोजक जयसिंह मरावी, जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर, जिला मंत्री कीर्ति गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष सुशील राय, घनश्याम कछवाहा, किसानमोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, पि.वर्ग मोर्चा महामंत्री हरीश साहू, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व सैकड़ो के संख्या मे कार्यकर्ता व ग्रामवासी एवं प्रशासनिक अधिकारी /कर्मचारी मौजूद रहें।

Related posts

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जनपद स्तरीय मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता कराया

Ravi Sahu

*दो मोटरसाईकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, 02 घायल

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत कौडिया के सचिव सरपंच और उपयंत्री ने मिलकर पुलिया के निर्माण में किया जमकर भ्रष्टाचार , कार्य वाही कब….

Ravi Sahu

कोदो कुटकी के बिस्किट खाने से आंगनवाड़ी के बच्चे हुए उल्टी दस्त से ग्रस्त अस्पताल में भर्ती

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शहपुरा मे 25 नवम्बर को कार्यक्रम प्रस्तावित कलेक्टर श्री विकास मिश्रा में कार्यक्रम के लिए सौपी जिम्मेदारी

Ravi Sahu

लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग द्वारा सहयोगी प्रशिक्षण संस्था सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्ड के तत्वाधान में

Ravi Sahu

Leave a Comment