Sudarshan Today
DAMOHमध्य प्रदेश

कड़कड़ाती ठंड, घने कोहरे के बीच हुआ गणाचार्य भगवन का पथरिया नगर प्रवेश

जिला ब्यूरो राहुल गुप्ता दमोह

 

दमोह – परम पूज्य गणाचार्य 108 विरागसागर महाराज (ससंघ) का मंगल प्रवेश बड़ी धूमधाम के साथ पथरिया नगर में हुआ। आगवानी के साथ परम पूज्य मुनिश्री विहसंतसागर महाराज ने करीब 1 साल बाद अपने गुरुदेव की चरण वंदना की पूज्य गणाचार्य भगवन ने मंगलाशीष दिया।

पूज्य गणाचार्य भगवन की आगवानी में बैंड, डी.जे., बालिका दिव्यघोष, बालक दिव्यघोष, नगर के समस्त महिला मंडल अपने अपने ड्रेस के साथ सम्मिलित रहें।

पूज्य गणाचार्य भगवन का मंगल प्रवेश बड़ा दिगंबर जैन मंदिर में हुआ। आहारचर्या का सौभाग्य महोत्सव के अध्यक्ष प्रकाशचंद्र सराफ को प्राप्त हुआ। आहारचर्या के उपरांत मंगल विहार विरागोदय तीर्थ के लिए हुआ।

गुरु दर्शन के लिए 1 दिन में कड़कड़ाती ठंड में गढ़ाकोटा से पथरिया तक किया पद विहार

पूज्य गणाचार्य भगवन की आगवानी के लिए गणाचार्य भगवन की शिष्या आर्यिका विकुंदनश्री माताजी ने गढ़ाकोटा से पथरिया तक एक दिन में विहार किया एवं पथरिया पहुंचकर गुरु चरण वंदना की।

08 जनवरी को विरागोदय तीर्थ महोत्सव के प्रधान पात्रों का चयन किया जाएगा।

Related posts

थाना राजपुर पुलिस ने काम्बिंग गश्त के दौरान पकड़े वारंटी

Ravi Sahu

असाटी वार्ड एक संस्कार भवन में असाटी महिला मंडल समिति के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया

Ravi Sahu

जिले में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई, 7 जनजातीय जनपदों में हुए कार्यक्रम

Ravi Sahu

उमरिया पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश

Ravi Sahu

65 गांवों को राजस्व ग्राम बनाने की अधिसूचना जारी, अब पंचायतें करा सकेगी विकास कार्य

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत करकी के साप्ताहिक हाट बाजार की नीलामी प्रक्रिया 18/03/2024 को ग्राम पंचायत करकी मे

Ravi Sahu

Leave a Comment