Sudarshan Today
भेंसदेही

खिलते कमल अभियान के तहत प्रतिभावान युवा सम्मेलन हुआ आयोजित

 

 

भाजयुमों प्रदेश मंत्री अमय आप्टे,भाजपा जिला महामंत्री राहूल चौहान व भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने युवाओं को दिया विकास का गुरुमंत्र

संवाददाता मनीष राठौर

 

भैंसदेही:-

प्रदेश संगठन के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बैतूल ने भाजपा के यशस्वी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला जी के कुशल मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे जी के कुशल नेतृत्व में “खिलते कमल” अभियान के तहत “प्रतिभावान युवा सम्मेलन” का भैंसदेही विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसे ग्राम चिल्कापुर में किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री व नर्मदापुरम संभाग प्रभारी अमय आप्टे जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।युवाओं के इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राहुल चौहान जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विक्रम गीद जी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंशुल राजपूत जी, भाजयुमो जिला महामंत्री संतोष टेकाम जी,भाजयुमो सह सोशल मीडिया प्रभारी देव नागले जी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढ़ोकार जी, भाजपा ग्रामीण मंडलध्यक्ष दिनेश वागद्रे जी, वरिष्ठ भाजपा नेता व आठनेर मंडल के सहप्रभारी गणेश जैसवाल जी, मासोद मंडल के सह प्रभारी धनराज साहूजी, जिला सोशल वारियर्स द्वय प्रणय वाजपेयी जी एवं आशुतोष त्रिवेदी जी, भाजयुमो भैंसदेही नगर मंडलध्यक्ष संतोष पाल जी, भैसदेही ग्रामीण भाजयुमो मंडलध्यक्ष सागर शिवहरे जी, आठनेर ग्रामीण भाजयुमो मंडलध्यक्ष पंकज वागद्रे जी,भीमपुर ग्रामीण युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष विकल सिंग जी, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी द्वय विक्की आर्य जी एवं नीलेश साहूजी, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष लालाराम साहू जी, मंडल मंत्री राजकुमार बोड़खे जी, महिला मोर्चा मंडलध्यक्ष श्रीमती यशोदा गौर एवं भाजयुमो के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में प्रतिभावान युवा व युवतियां शामिल थे।इस गरिमामयी कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमय आप्टेजी, भाजपा जिला महामंत्री राहुल चौहान जी एवं युवा मोर्चा के यशस्वी जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे जी ने युवाओं को भाजपा की रीति- नीति व अच्छाईयों से अवगत कराते हुए केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों एवं जन हितेषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए प्रदेश व राष्ट्र हित में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर उपलब्धी हासिल करने वाले प्रतिभावान युवाओं एवं युवतियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा नेता धनराज साहू ने किया तथा युवा मोर्चा मंडलध्यक्ष सागर शिवहरे ने अतिथियों एवं युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया

Related posts

डॉ महेश ने किया ग्रामीण प्रतिभा का सम्मान

asmitakushwaha

सिर्फ बालिकाओ का ही नही,अब बालको का भी होने लगा विवाह

asmitakushwaha

पात्रा नदी पुल के शीघ्र निर्माण को लेकर ग्रामीणो ने सौपा ज्ञापन

Ravi Sahu

प्रचार छोड़ अंतिम संस्कार करने पहुंचे प्रत्याशी अरविंद पगारे

Ravi Sahu

नगर परिषद भैंसदेही की सीमा में ग्राम नवापुर को सम्मिलित किए जाने को लेकर फिर तीसरी बार ग्राम पंचायत नवापुर के ग्रामीणों द्वारा किया चुनाव का बहिष्कार

Ravi Sahu

किसानो की बिजली की समस्या को लेकर कलेक्टर बैतूल को सौपा ज्ञापन : रामु टेकाम

Ravi Sahu

Leave a Comment