Sudarshan Today
देश

अशोक वाटिका को लाडली लक्ष्मी उद्यान में तब्दील करने जुटायी जा रही है व्यवस्थायें

दैनिक सुदर्शन टुडे

गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // नया बस स्टैंड स्थित अशोक वाटिका का जीर्णोद्धार कर लाड़ली लक्ष्मी उद्यान में तब्दील करने की कवायद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव द्वारा तेजी से की जा रही है।मंगलवार को नपा अध्यक्ष, श्रीरामलीला मेला समिति अध्यक्ष एवं उद्यान कर्मियों ने अशोक वाटिका का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उद्यान में मौजूद अव्यवस्थाओं को देखकर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित को जल्द व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।नया बस स्टैंड पर स्थित अशोक वाटिका का नाम बदलकर लाड़ली लक्ष्मी उद्यान किया जाना है। और इसकी तैयारियां भी चालू कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप इस उद्यान का जीर्णोद्धार अब नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कराने के लिए कार्यवाही चालू कर दी गई है। स्वयंसेवी संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं आदि के सहयोग से इस उद्यान का कायाकल्प जल्द होगा।निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं को जल्द दूर किए जाने के लिए नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव द्वारा उद्यान प्रभारी को समझाइश दी गई।अशोक वाटिका के भीतर जन सुविधा केंद्र का अभाव भी था।इनका कहना है मैंने मौके पर जाकर अशोक वाटिका का निरीक्षण किया है यह दुर्गति का शिकार बना हुआ है और जल्द से जल्द इसे नवीन स्वरूप प्रदान करवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। ताकि आम नागरिक, महिलाएं, छोटे बच्चे इस पार्क में आकर समय गुजार सकें।श्रीमती शशि अनिल यादव, अध्यक्ष नगर पालिका

Related posts

सहकार भारती के हमीरपुर इकाई के पद्धाकरीयो की हुई घोषणा

asmitakushwaha

राष्ट्रीय शिवसेना संगठन योगी जी को मुख्यमंत्री बनने की बधाई।

asmitakushwaha

अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी हमेशा होते हैं सम्मानित,

Ravi Sahu

आगामी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण आवश्यक हैः-मुख्य विकास अधिकारी

Ravi Sahu

ए.एस. इवेंट प्लेनर द्वारा किड्स रनवे शो का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि रहे डॉ संदीप सरावगी।

Ravi Sahu

MP News: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 2 निलंबित, 1 की सेवा समाप्त, 7 को नोटिस जारी, कई की वेतन वृद्धि रोकी

Ravi Sahu

Leave a Comment