Sudarshan Today
देशहरदोई

आगामी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण आवश्यक हैः-मुख्य विकास अधिकारी

 

हरदोई आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना की अध्यक्षता में भूजल संरक्षण के संबंध में अंतर्विभागीय गोष्ठी हुई। बैठक में जल संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला गया। ऐई लघु सिंचाई धर्मेन्द्र सिंह ने लघु सिंचाई विभाग की ओर से लिये जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर स्वच्छ पेयजल मात्र 2.7 प्रतिशत है। आगामी पीढ़ियों के लिए इसका संरक्षण आवश्यक है। अमृत सरोवर एक अच्छा प्रयास है। कृषक भाइयों को छोटी-छोटी मेड़बंदी के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। बगीचे में सुबह पानी डालने से पानी का वाष्पीकरण कम होता है और पानी नीचे चला जाता है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जल संरक्षण आज समय की जरूरत है। बिना पानी जीव का अस्तित्व सम्भव नही है। सभी को जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जाना चाहिए। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए रिजर्वायर बनाये जाने चाहिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एपी सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

लूटने की गुत्थी सुलझी, तीन आरोपित गिरफ्तार

Ravi Sahu

सपा नेताओं ने मनाई महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती

Ravi Sahu

अमरनाथ यात्रा 30 जून से, चार दिन पहले हुई बर्फबारी से मौसम हुआ सुहाना

asmitakushwaha

खेड़ला गांव में खादी ग्रामोद्योग द्वारा उद्यिमता जागरूकता शिविर का आयोजन

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश जनजातीय वॉलीबॉल टीम का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु कोचिंग कैंप जारी

Ravi Sahu

*दर्जनों चोरी के मुकदमा दर्ज होने के बावजूद भी खुलासा करने में शून्य मल्लावां पुलिस*   6 महीने में लगभग दर्जनों चोरियों का खुलासा अभी तक नही कर पाई पुलिस

Ravi Sahu

Leave a Comment