Sudarshan Today
कटनीमध्य प्रदेश

धान उपार्जन से संबंधित किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

 

 

राजेंद्र खरे कटनी

 

कटनी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन से संबंधित किसानों की समस्याओं और कठिनाईयों के निराकरण हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 115 में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला ने बताया कि नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट में सहायक आयुक्त सहकारिता के कार्यालय में स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नम्बर 07622-22261 है। इसका प्रभारी वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक अनीता कोल को बनाया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 7692081695 है।

नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन हेतु दिनवार प्रात: 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को उप अंकेक्षक पूजा विश्वकर्मा 8120037520 तथा मंगलवार को वरिष्ठ सहायक निरीक्षक अनीता कोल 7692081695 की एवं बुधवार को कनिष्ठ सहायक सूरज बैगा 9131216286 और गुरूवार को कृषि विकास अधिकारी सीमा चौधरी 9926622829 की ड्यूटी नियंत्रण कक्ष में लगाई गई है।

इसी प्रकार शुक्रवार को विनीता तिवारी 7000368280 और शनिवार को कृषि विकास अधिकारी बृज किशोर राठौर 9425411876 की ड्यूटी रहेगी। ये कर्मचारी जिले में उपार्जन संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर कंट्रोल रूम प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर निराकरण करायेंगे। कंट्रोल रूम में शिकायत पंजी संधारित की जायेगी। इसके अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल का दूरभाष नम्बर 0755-2551471 है।

Related posts

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा जलाएं जायेगी कंडे की होली

Ravi Sahu

पतारा समेत एक दर्जन गांव के घरों में संचालित हो रहे चर्च

Ravi Sahu

कान की मशीन पाकर वृद्ध फूल सिंह के चेहरे पर आई मुस्कान

Ravi Sahu

जमोनिया मत्स्य बीज केन्द्र में भराया बारिश का पानी नर्सरियों में रखे दो करोड मत्स्य बीज बहे

Ravi Sahu

खरगोन जिले में अमानक स्तर का घी तैयार करने वाली फर्म के संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Ravi Sahu

कलेक्टर श्री प्रसाद ने 10वीं एवं12वीं कक्षा के उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई असफल छात्रों से कहा- निराश न हों

Ravi Sahu

Leave a Comment