Sudarshan Today
rajasthan

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों का 4% बढ़ा DA:1 जुलाई 2022 से 38% मिलेगा महंगाई भत्ता, 1096 करोड़ होंगे खर्च।।*

अखिल कुमार गुरदैनिया

राजस्थान स्टेट हेड/कोमल शर्मा

*जयपुर :*जिला मुख्यालय केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 4 फीसदी बढ़ाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद गहलोत सरकार ने भी अपने कर्मचारियों-पेंशनर्स के DA बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। 4 फीसदी DA बढ़ाया गया है। अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जुलाई 2022 से 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। अभी तक 34 फीसदी DA मिल रहा था।

बुधवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी लिखा है- केंद्र सरकार घोषणा पहले करती है। परंतु इस पर अमल काफी समय बाद होता है। हमारी सरकार घोषणा के साथ बढ़ी हुई राशि का अविलंब वितरण भी करती है। कर्मचारी हित में की गई आज की घोषणा को लागू करने में राज्य कोष से 1096 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होगा।

अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी कर्मचारियों को भत्ता बढ़ाने की जानकारी।

GPF खाते में जमा होगी राशि

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा 8 लाख अफसर-कर्मचारियों के साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को मिलेगा। पंचायत समिति और जिला परिषद के वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी बढ़ा हुआ DA मिलेगा। कर्मचारियों की 1 जुलाई, 2022 से 31 अगस्त, 2022 तक का 2 महीने का बढ़ा हुए DA उनके जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) खाते में जमा की जाएगी।

30 मार्च को भी ऐसा ही हुआ

इससे पहले 30 मार्च को केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (DA) 3 फीसदी बढ़ाने की घोषणा के छह घंटे बाद ही गहलोत सरकार ने भी DA बढ़ाने का फैसला किया था। इसके तहत राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2022 से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाना था। उससे पहले 31 फीसदी DA मिल रहा था।

*राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों का 4% बढ़ा DA:1 जुलाई 2022 से 38% मिलेगा महंगाई भत्ता, 1096 करोड़ होंगे खर्च।।*

Related posts

भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया

Ravi Sahu

गिरदावर पटवारियों से गिरदावरी कार्य की जानकारी लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Ravi Sahu

सक्षम का जिला अधिवेशन व दिव्यांग सम्मान समारोह आयोजित अखिल कुमार गुरदैनिया

Ravi Sahu

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष बने सुखराम

Ravi Sahu

समस्या का समाधान कराया जाए

Ravi Sahu

डीएस साइंस अकेडमी के 800 बच्चों ने देखा जादुई करिश्मों के साथ जादूगर सम्राट विश्वनाथ का रंगीन मायाजाल

Ravi Sahu

Leave a Comment