Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिवनी

महिला थाना प्रभारी प्रदीप बाल्मिक ने छात्र छात्राओं को बताया कि छोटे से बड़े अपराध पर नियंत्रण और निगरानी

 

सुदर्शन टुडे जिला ब्यूरो सिवनी

 

महिला थाना प्रभारी प्रदीप बाल्मिक ने छात्र छात्राओं को बताया कि छोटे से बड़े अपराध पर नियंत्रण और निगरानी करने के लिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहती है। इसकी निगरानी हर क्षेत्र में होती है। इन सब की सूचनाओं की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक सहित आला अफसर को दी जाती है। शहर व गांव में होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध अनियंत्रित वाहन, चलाने वालों, सड़क पर किसी भी प्रकार का गैर कानूनी कार्य किए जाने वालों पर निगरानी सीसीटीवी फुटेज द्वारा की जाती है। शहर के अधिकांश चौराहों में सीसीटीवी फुटेज रखे हैं। जिसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस कंट्रोल रूम में लगातार पुलिस निगरानी करती है। उन्होंने बताया कि सड़क पर हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलना चाहिए। साथ ही नियम तोड़ने पर अगर किसी से यह झूठ भी बोला हैं कि उन्होंने किसी प्रकार का नियम नहीं तोड़ा है कोई अपराध नहीं किया हुआ है पर उनके कार्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाते हैं। जिसको पुलिस कंट्रोल रूम में जूम करके देखा जा सकता है। जिससे कोई भी अपराध पुलिस की निगाहों से छुप नहीं सकता है। यह कार्य पुलिस बखूबी करती है। वही 24 घंटे यह कार्य सतत रूप से अनवरत चलता रहता है।

 

पुलिस कंट्रोल रूम में छात्र-छात्राओं को जानकारी देने के लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। जिसमें सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी राजू काकोडिया उप निरीक्षक ने भी छात्र छात्राओं को शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के दृश्य को कंट्रोल रूम के कक्ष में उन्हें इसकी समुचित जानकारी दी।

 

इस मौके पर विकास एडे, सुरेंद्र तिवारी, दिनेश ढोके, बीएस प्रजापति, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र तिवारी, महिला आरक्षक मंजू पटेल आदि मौजूद थे।

Related posts

खरगोन जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

sapnarajput

विधानसभा चुनाव में संघ की रही अहम भूमिका, राष्ट्रवाद, हिंदुत्व के मुद्दे और संघ की जमीनी मेहनत से मिले अप्रत्याशित परिणाम

Ravi Sahu

हरदा परिवहन विभाग के दल ने 22 यात्री वाहनों की जाँच की

Ravi Sahu

हिन्दु उत्सव समिति ने किया शिवभक्तों का स्वागत बम-बम भोले की जयघोष के साथ हुए अमरनाथ रवाना

Ravi Sahu

पांढुर्ना में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा हैं , दो कांग्रेसी भाजपा में शामिल

Ravi Sahu

एसडीएम बलवीर रमण ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment