Sudarshan Today
धारमध्य प्रदेश

*डॉक्टर चंचल कुमार पिपलाज ने गाँव का ही नही बल्कि बदनावर तहसील को गौरान्वित कर अपने नाम को किया रोशन*

*सुदर्शन टुडे संवाददाता बी.एल.सूर्यवंशी काछीबड़ौदा* 

 

 

काछीबड़ौदा(धार) मध्यप्रदेश के धार जिले की बदनावर तहसील के अंतर्गत एक छोटे से गाँव बखतपुरा तहसील बदनावर जिला धार से डॉ.चंचल कुमार पिपलाज का मेडिकल ऑफिसर में चयन हुआ। सिविल अस्पताल थांदला जिला झाबुआ में पदस्थ हुए। डॉक्टर चंचल कुमार पिपलाज एक छोटे से गांव बखतपूरा से इस पद पर पहुंचे ग्राम व बदनावर तहसील की बड़े गौरव की बात है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर चंचल कुमार पिपलाज के पिताजी एक शिक्षक के रूप में शासकीय माध्यमिक विद्यालय सेमलखेड़ा में पदस्थ होकर बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। पिताजी के अथक प्रयासों से डॉक्टर चंचल कुमार इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उधर गांव व क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ बदनावर तहसील में खुशी का माहौल व्याप्त है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय बखतपुरा से डॉक्टर चंचल कुमार पिपलाज ने कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुक्षी छात्रावास में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक विज्ञान संकाय से चंचल कुमार पिपलाज ने 77 प्रतिशत से उत्तीर्ण की। कक्षा बारहवीं कक्षा पास करके कोचिंग के लिए इंदौर चले गए। उसके पश्चात ऑल इंडिया पीएमटी परीक्षा होने से अनुसूचित जाति के कोटे में मध्यप्रदेश में 96 रैंक प्राप्त की है। उसमें मेडिकल शासकीय चिकित्सालय महाविद्यालय जबलपुर से एमबीबीएस किया। कोर्स पूर्ण करके पीएससी में इनका चयन हुआ। चयन होने के पश्चात डॉक्टर चंचल कुमार पिपलाज को सिविल हॉस्पिटल थांदला जिला झाबुआ में पदस्थ किया गया है। सिविल हॉस्पिटल थांदला में डॉक्टर पिपलाज अपनी सेवाएं दे रहे है। उक्त सिविल अस्पताल में पदस्थ होने पर परिवार,ग्रामीण सहित मित्रों में हर्ष व्याप्त है।

Related posts

आबकारी विभाग की सिर्फ 5 माह में हुई करोड़ो में बड़ी सफलता 

Ravi Sahu

सतवास नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव भाजपा कब्जा बरकरार

Ravi Sahu

दुनिया में भारत जैसा कोई दूसरा देश नहीं

Ravi Sahu

भीषण गर्मी के समय पक्षियों को पानी के लिए सकोरा मिट्टी के बर्तन वितरण किए

asmitakushwaha

रायसेन उपद्रव; बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई मां:उपद्रवियों ने बड़े भाई के सामने छोटे को गोली मारी, ट्रैक्टर से रौंदा; प्रशासन ने मां के आने से पहले दफना दिया

Ravi Sahu

शिवराज सिंह चौहान ने किया पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा

Ravi Sahu

Leave a Comment