Sudarshan Today
जबलपुर

शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस युवा सिख संगठन द्वारा मदन महल चौक पर मनाया गया

 जबलपुर सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता शिवानी बेन की रिपोर्ट

जबलपुर। देश के महान क्रांतिकारी सपूत शहीद उधम सिंह का बलिदान दिवस आज दिनांक 31 जुलाई 2022 को मदन महल चौक पर युवा सिख संगठन मध्यप्रदेश द्वारा मनाया गया। माल्यार्पण कर कैडिल जलाकर श्रद्धांजली दी गई। यह देश का क्रांतिकारी सपूत है जिसने जनरल डायर को सात समुंदर पार जाकर मारकर निहत्थे जलियावाला बाग काण्ड का बदला लिया पंजाब के जलियावाले बाग में जनरल डायर द्वारा मारे गये लोगों का बदला शहीद उधम सिंह ने लिया। संगठन द्वारा 2009 से निरंतर मदन महल चौक में प्रतिमा लगाने उधम सिंह की आंदोलन किया जा रहा है। आज उधम सिंह जी को श्रद्धांजली दी गई।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह, सरदार तजिन्दर सिंह टीटू, सरदार अमरदीप सिंह सग्गू, एड. सुदीप सिंह सैनी, सतनाम सिंह राणा, मनिन्दर सिंह कोहली, जितेन्दर सिंह, लवी लाम्बा, हरजीत सिंह कुजन प्रतिपाल सिंह, गुरमीत सिंह, छोटू पंडित, गोल्डी खन्ना, गीता अरोरा, अंजली विज, दलविंदर कौर लाम्बा, उत्तम कौर, परमीत सिंह आदि ने श्रद्धांजली दी ।

Related posts

पितरों को तारने का सरल माध्यम में वृक्षारोपण

Ravi Sahu

वटे्श्वर धाम क्रिकेट कप प्रतियोगिता का शेड्यूल तय कर दिया गया है

Ravi Sahu

हनुमान जी की रसोई संस्था ने जरूरतमंदों राहगीरों, दिव्यांगों को किए वस्त्र वितरण

Ravi Sahu

बरेला पुलिस की कार्यवाही अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपी गिरफ़्तार

asmitakushwaha

आदित्या शर्मा बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष

Ravi Sahu

कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों का बढ़ा रूझान

Ravi Sahu

Leave a Comment