Sudarshan Today
Other

शासकीय महाविद्यालय ईशागढ में वृक्षारोपण किया गया

 

ईसागढ़ नगर के शासकीय महाविद्यालय में जिसमे प्राचार्य जयदीप रैकवार द्वारा छात्र छात्राओं एवम महाविद्यालय स्टाफ को अधिक से अधिक वृक्ष को लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

महाविद्यालय में अंकर कार्यक्रम के अंतगर्त दिनांक 19 जुलाई से लेकर वृक्षारोपण 01 अगस्त 2022 तक वृक्षारोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण कराने में मुख्य अतिथि ईसागढ़ महाविद्यालय प्राचार्य जयदीप रैकबार कार्यक्रम मुख्य अतिथि रहे वृक्षारोपण का महत्व बताया इसमें (अनिल राय) (पत्रकार )ने वृक्षारोपण का महत्व बताया उन्होंने बताया है कि।पेड़ और पौधे मुख्य कारण हैं कि हम इस धरती पर जीवित क्यों हैं। वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन गैस प्रदान करते हैं जिसके बिना इस ग्रह पर हमारा अस्तित्व असंभव है। इसके अलावा पेड़ों के रोपण के कई अन्य लाभ हैं। वृक्षारोपण के कई फायदे हैं। उनके द्वारा मिलने वाले कुछ लाभों में हानिकारक गैसों, जो पर्यावरण को दूषित करते हैं, को अवशोषित करना, पक्षियों और जानवरों के लिए भोजन और आश्रय प्रदान करना और गर्मियों के दिनों में छाया प्रदान करना शामिल है।

वृक्षारोपण के लाभ पर छोटे

पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है और सरकार ने अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रचार किया है। (जयदीप रैंक बार )महाविद्यालय प्राचार्य बताया

पेड़ लगाने के लाभ

समय-समय पर पौधे लगाने का जोर दिया जाता है। पेड़ों के रोपण के विभिन्न लाभ यहां बताए गए हैं:

ऑक्सीजन का स्रोत

वृक्ष लगाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है।

हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं

पेड़ों न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

जलवायु को शांत रखते हैं

पेड़ पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। उनसे प्राप्त ठंडक का असर ऐसा है कि यह आसपास के स्थानों में 50% तक एयर कंडीशनर की आवश्यकता को कम कर सकता है।

आश्रय प्रदान करते हैं

पक्षी पेड़ों पर घोंसलों का निर्माण करते हैं जिससे उन्हें आश्रय मिलता है। पेड़ मकड़ी, बंदरों, कोआला, अजगर, कंगारू और जानवरों की अन्य प्रजातियों के लिए भी घर हैं। (डॉक्टर विवेक पांडे)बताया पेड़ पौधे

भोजन उपलब्ध कराते हैं

पेड़ों पर फल लगते हैं जो पक्षियों, जानवरों और मनुष्यों के लिए भोजन हैं। गाय, बकरियां और अन्य शाकाहारी जानवर भी वृक्षों के पत्ते खाते हैं।

वायु और जल प्रदूषण नियंत्रित करते हैं( इको क्लब प्रभारी डॉ जवाहरलाल) ने बताया

वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

निष्कर्ष

यह सही समय है जब हम पेड़ों के रोपण के महत्व को पहचाने और इस दिशा में जितना हो सके उतना योगदान करने की जिम्मेदारी ले सकें। (डॉक्टर जितेंद्र प्रताप) ने बताया

पेड़ों के रोपण के विभिन्न लाभों को बार-बार बताया गया है। सतही स्तर पर आपको इन लाभों में से कुछ दिखाई दे सकते हैं लेकिन जब आप गहराई से देखते और उन्हें महसूस करते हैं तो आपको पता चलेगा कि हमारे अस्तित्व के लिए वे बेहद जरूरी क्यों हैं।

वृक्षारोपण में गैर सरकारी संगठनों की सहायता(रवि केवट)ने बताया

कई गैर लाभकारी संगठन हैं जो पेड़ों को रोपण करके साफ़-सुथरे और हरियाली भरे वातावरण का निर्माण करने की ज़िम्मेदारी उठाते हैं। ये संगठन पेड़ों के कटाई का भी विरोध करते हैं। हमारे देश में इस दिशा में काम करने वाले कुछ गैर सरकारी संगठनों में संकल्प तरू फाउंडेशन, यूथ सर्विसेज फॉर पीस, से ट्रीज, ग्रो ट्रीज, ग्रीन यात्रा, रिफोरेस्ट इंडिया, ग्रीन लाइफ इंडिया और ट्री प्लांटेशन शामिल हैं।

इन गैर-सरकारी संगठनों का एकमात्र उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के लाभों के बारे में सूचित करना और उन्हें ऐसा करने में संलग्न करना है। इस कारण से कई लोग देश को हरा-भरा बनाने के लिए हाथ मिला रहे हैं और इस दिशा में काम कर रहे हैं। जो लोग इन संगठनों के साथ हरियाली को फैलाने के लिए काम कर रहे हैं उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। समय-समय पर वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चला सकते हैं। कॉलेज के समस्त स्टाफ सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Related posts

पीएम आवास की किस्त लेने के बाद भी आवास नहीं बना रहे हितग्राहियों के खिलाफ होगी एफ आई आर

Ravi Sahu

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग एवम राज्य वन सेवा की परीक्षा

Ravi Sahu

विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में शासकीय महाविद्यालय सुठालिया में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 

Ravi Sahu

संगठनके कार्यकर्ता के ऊपर झूठी रिपोर्ट होने पर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

Ravi Sahu

सामाजिक ऐनीमेटर का सरकार से मांग । नियमित मिले काम , मानदेय का हो भुगतान , यात्रा भत्ता इंश्योरेंस भी मांग।

Ravi Sahu

आईयूएमएल लोहरदगा जिला कमिटी ने मुख्य सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

Ravi Sahu

Leave a Comment