Sudarshan Today
मध्य प्रदेशराजपुर

जनपद पँचायत राजपुर में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में चिट्टी ने बदली हाथों की लकीर

 

 

राहुल गुप्ता की रिपोर्ट

 

राजपुर ००

आज हुआ जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन में अध्यक्ष अनिता सरदार खन्ना निर्वाचित हुई । रोचक बात यह है कि अनिता खन्ना कॉंग्रेस से जीती हुई जनपद सदस्य थी जिसने पाला बदल कर भाजपा का दामन थामा ओर भाजपा से जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हई वही उपाध्यक्ष में भाजपा जिला महामंत्री अजय यादव की माता मायादेवी प्रकाश चंद यादव चुनी गई।

मामला दोनों पक्षो में बराबर का रहा जहाँ अध्यक्ष में ललिता बाई अमर सिंह जमरे को 11 वोट मिले वही अनिता सरदार खन्ना को भी 11 वोट मिले जिसमे आखिर में गोली उठाकर अनिता खन्ना विजयी हुई । वही उपाध्यक्ष में भी सुभाष किशन सोलंकी को 11 वोट मिले तो मायादेवी प्रकाश चन्द यादव को 11 वोट प्राप्त हुई जिसमें गोली उठाकर मायादेवी विजयी हुई । दोनो की किस्मत गोली से बदली देखा जाए तो चिट्टी ने हाथों की लकीर बदल दी जीत के बाद कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा वही भाजपा द्वारा जुलूस निकालकर जमकर आतिश बाजी कर जीत का जश्न मनाया। गांव में रैली निकाल कर जश्न मनाया पंडित दीनदयाल जी को जीतने के पश्चात माल्यापर्ण किया गया। वही इस जीत के जश्न में भाजपा अध्यक्ष ओम सोनी जिला महामंत्री अजय यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव , प्रकाश चौहान,आकाश बर्मन ,मनीष नीरगुड़े सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

दतिया इंदरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र दुबे कार्यवाहक निरीक्षक से हुए निरीक्षक मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की स्टार सेरेमनी

Ravi Sahu

भवन निर्माण अनुज्ञा के विपरीत एवं बिना अनुज्ञा के हुए निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश

Ravi Sahu

52 करोड़ की सड़के खा गए,करोड़ों रु की फैमली पेंशन डकार गए,मंत्री प्रभुराम चौधरी के लोग

Ravi Sahu

सोनू गुर्जर मंडल अध्यक्ष कांग्रेस का मनाया जन्मदिन

Ravi Sahu

सीएम राइज विद्यालय में प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण।

Ravi Sahu

किसान कलेक्टर के सामने बोला की क्या मैं मृत हूं

Ravi Sahu

Leave a Comment