Sudarshan Today
मध्य प्रदेशरतलाम

भाजपा में असंतोष : विधायक काश्यप के निवास का घेराव कर निज सचिव से तीखी बहस, पूर्व पार्षद सीमा टांक और विष्णुकांता पांचाल ने खोला मोर्चा

सुदर्शन टूडे, जिला ब्यूरोचीफ नवीन बैरागी

 

रतलाम, नगरीय निकाय चुनाव में बहुप्रतिक्षित 47 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गई। गुरुवार रात सूची जारी होने के बाद शहर विधायक चेतन्य काश्यप के स्टेशन रोड निवास पर पूर्व पार्षद सीमा टांक एवं विष्णुकांता पांचाल ने समर्थकों के साथ पहुंच जमकर प्रदर्शन किया। विधायक काश्यप के निजी सचिव मणीलाल जैन से पूर्व पार्षद टांक की तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
पार्षद सीमा टाक व शहर विधायक के निज सचिव मणीलाल जैन के बीच हुई बहस।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा के हस्ताक्षर से जारी सूची के बाद टिकट नहीं मिलने पर दावेदारों ने विरोध के साथ पार्टी की गाइड लाइन का पालन नहीं करने का गंभीर आरोप लगा दिया। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा से पूर्व भोपाल दौरे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की नई गाइड लाइन जारी करते हुए कहा था कि जनप्रतिनिधियों के अलावा पदाधिकारियों के परिवार में पार्षद से लेकर सांसद की दावेदारी में अब टिकट नहीं दिया जाएगा। नई गाइड लाइन का रतलाम नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा द्वारा टिकट वितरण में पालन नहीं करना भी असंतोष का प्रमुख कारण बन चुका। खास बात यह है कि मंडलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी जिसने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रतलाम दौरे के समय हैलीपेड में प्रवेश नहीं देने के दौरान काले झंडे दिखाने की चेतावनी तक दे डाली थी। बड़े पैमाने पर पार्टी के खिलाफ अनुशासनहिनता के बावजूद मंडलाध्यक्ष सोनी की पत्नी संगीता सोनी को वार्ड नंबर-20 से टिकट देकर रतलाम जिला भाजपा आरोपों से घिर गई। वार्ड नंबर-7 से मंडलाध्यक्ष मयूर पुरोहित की पत्नी देवश्री पुरोहित को टिकट वितरण कर पार्टी की गाइड लाइन को दरकिनार किया गया है। कुल 49 में 47 वार्डों के प्रत्याशियों का चेहरा भाजपा सामने लाई है। अभी वार्ड नंबर 11 और 48 से प्रत्याशी घोषित नहीं किया। इधर कांग्रेस भी शुक्रवार शाम 6 बजे तक वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर सकी।

Related posts

साहित्यिक संस्था साखी साहित्य परिषद के तत्त्वावधान में याद ए गुलाम कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

निपुण भारत अभियान के तहत चल रहा है प्रक्षिक्षण प्राइम अकैडमी स्कूल राजपुर में

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी रायसेन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राषि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

Ravi Sahu

शिवराज चंद्रोल को मिली गुजरात में चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी

asmitakushwaha

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अब सबके लिए लागू

Ravi Sahu

बाल विवाह तथा बाल मजदूरी जैसी बुराई को समाप्त करने सामाजिक सहयोग जरूरी- कलेक्टर श्री दुबे बाल मजदूर मुक्त रायसेन प्रचार रथ को कलेक्टर श्री दुबे ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

Ravi Sahu

Leave a Comment