Sudarshan Today
रायसेन

पार्षद उम्मीदवारों को लेकर दोनों दलों में खींचतान, नहीं जारी हुई प्रत्याशियों की सूची,सूची तैयार, जल्द जारी होगी

चंद्रेश जोशी सर दर्शन टुडे रायसेन

रायसेन।पार्षदों की उम्मीदवारी तय करने को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में खीचतान है। कांग्रेस सिंगल नाम के साथ उम्मीदवारों की सूची जारी करने का दावा कर रही थी।कांग्रेस में वार्ड पार्षदों की सूची तैयार है। कोई विवाद नहीं है।

पार्टी के सभी 18 वार्डो उम्मीदवारों की सूची आम सहमति से बन गई है। उम्मीदवारों की सूची प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को सौंप दी गई है।देवेंद्र पटेल कांग्रेस जिलाध्यक्ष रायसेन

 

पार्टी उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी करेगी। जिला चयन समिति के सदस्यों ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के आवदेन पर चर्चा करते हुए नगरपालिका चुनाव के पार्षद प्रत्याशियों की पैनल भी बनाई है।आदित्य शर्मा भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रायसेन

 

 

इस बार भाजपा में पार्षद पद की दावेदारी कांग्रेस की तुलना में एक अनार सौ बीमार वाली ….हालत बनीं हुई है। चर्चा ऐसी चल पड़ी है कि कुछ अन्य वार्डो में विवाद बढ़ गया। साँची विधानसभा में कई बड़े नामों पर कैंची चल गई है। उधर, भाजपा की जिला चयन समिति की बैठक हुई। लेकिन, दावेदारों के पैनल ही बन सकी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों की सूची 15 जून तक जारी होगी।

नए फार्मूले से मंथन- कांग्रेस में जो जिस वार्ड का है उस वार्ड से चुनाव लड़ेगा, का आदेश आने के बाद लगभग 12 वार्डो में कुछ की दावेदारी खत्म हो गई है। पार्टी में तीन वार्डो में नामों को लेकर विवाद था, वह चार से पांच वार्डो तक पहुंच गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि साँची विधानसभा में कई वार्डो में नामों को लेकर घमासान है। यहां के टिकट वितरण में चौकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं और यहां नए चेहरे आ सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि पार्टी में दावे भले ही किए जा रहे हैं, लेकिन अभी घमासान चल रहा है। टिकट वितरण में असंतोष को रोकने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा टल सकती है।

भाजपा की बैठक में केवल पैनल बने

भाजपा में सब कुछ ठीकठाक होने का दावा है। कहा जा रहा है कि पार्टी में दावेदारों के काम का आंकलन लगातार किया जाता है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि यहां भी अंदरुनी खीचतान है। पार्टी के सम्भागीय कार्यालय में सोमवार को महानगर की जिला चयन समिति बैठक हुई है। बैठक में उम्मीदवारों के नामों के पैनल बने हैं। लेकिन, नामों पर सहमति नहीं बन पाई।.

 

Related posts

18 वार्डों में 65पार्षद प्रत्याशियों ने ठोकी ताल:रायसेन नपा परिषद में अध्यक्ष पद व के लिए भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, तीन व वार्डों में करीबी मुकाबला

asmitakushwaha

लापरवाह प्रिंसिपल की करतूत उजागर

asmitakushwaha

आस्था का पर्व:शिव पार्वती की उपासना आराधना के सावन माह की 14 जुलाई से शुरुआत, इस बार चार सोमवार, हर बार बनेगा शुभ संयोग

asmitakushwaha

रानी केकई ने जब राजा दशरथ से राम को 14 वर्ष का बनवास और भरत को मांगा अयोध्या का राज लीला का मंचन देखकर सभी की आंखें भर आईं।

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री श्री चौहान 12 अक्टूबर को रायसेन से श्रमिकों के खाते में करेंगे अंतरित संबंल की राशि

Ravi Sahu

फिर बारिश के अनुसार:इस बार फरवरी तक पड़ेगी तेज कड़ाके ठंड,मौसम विभाग ने दी जानकारी

Ravi Sahu

Leave a Comment