Sudarshan Today
बड़वाह

ब्रह्माकुमारी आश्रम में पर्यावरण दिवस मनाया

संवादाता आनंद राठौर

सनावद / कंचन बाग स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व सांसद ताराचंद पटेल एवं वरिष्ठ समाजसेवी घनश्यामसिंह सोलंकी के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। डॉ.दुलीचंद चोपड़ा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना बहुत जरूरी है। हम सब प्रकृति के ही अंग हैं। पेड़ पौधे ही नहीं रहेंगे तो हमें प्राणवायु ऑक्सीजन नहीं मिलेगी। मानव के सुरक्षित जीवन के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए जरूरी है। वनों का संरक्षण जरूरी है। पटेल ने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाने से ही पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा।कोरोना जैसी महामारी में हमने ऑक्सीजन ओर पेड़, पौधों के महत्व को जाना है। संस्था प्रमुख ब्रम्हाकुमारी उर्मिला दीदी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 25 अगस्त तक कल्पतरु अभियान के तहत 40 लाख पौधे लगाने का दायित्व ब्रह्माकुमारी संस्था ने लिया है। इस अभियान में ब्रम्हाकुमारी से जुड़े समस्त भाई-बहन सहभागी बनेंगे और 75 दिन तक एक-एक पौधा रोज लगाएंगे।
अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों सहित अन्य स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। रोपे गए पौधों की सुरक्षा,खाद,पानी का इंतजाम संस्थान से जुड़े भाई-बहन करेंगे। रोपे गए प्रत्येक पौधे की पूरी रिकॉर्ड मॉनिटरिंग मोबाइल फोन एप द्वारा की जाएगी।यह कल्पतरु अभियान 25 अगस्त को संस्था की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के पुण्य स्मृति दिवस पर समापन किया जाएगा। देश में ब्रह्माकुमारी संस्थान के पांच हजार सेवा केंद्र और पचास हजार गीता पाठशाला के नियमित विद्यार्थियों द्वारा ऐतिहासिक कल्पतरु अभियान चलाया जाएगा।
समाजसेवी त्रिलोक चंद जवरा एवं रामकिशन चाचरिया, हरिकिरण बिरला, रामेश्वर भमोरिया सहित सनावद के अनेक पर्यावरण प्रेमी नागरिकों ने पर्यावरण को बचाने का एवं अधिक से अधिक पेड़, पौधे लगाने का संकल्प लिया।समारोह का संचालन रेवा गुर्जर समाज के कोषाध्यक्ष
नंदराम बिरले ने किया।

Related posts

बारिश से जगह जगह हुआ नुकसान

Ravi Sahu

जनपद पंचायत में अधिकारियों ने दिया प्रशिक्षण

Ravi Sahu

रेत के अवैध परिवहन को रोकने गए एसडीएम बाल बाल बचे

asmitakushwaha

इंदौर रोड पर बस ने कार को मारी टक्कर तीर्थयात्री हुए घायल

Ravi Sahu

बच्चों के खेल के विवाद में बड़ों ने चलाये चाकू

Ravi Sahu

भाजपा की नई पहल विधायक ने जारी किया बहुउपयोगी “नमो कार्ड”

Ravi Sahu

Leave a Comment