Sudarshan Today
मंडला

मंडला जिले की भ्रष्ट और गबन करने वाले 59 सरपँच को जिला पंचायत ने किया छै साल के लिए निष्काषित नही लड़ सकेंगे चुनाव, की जाएगी वसूली…देखे सूची कौन कौन सरपंच

मंडला से सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट

मंडला:- आदिवासी बाहूल्य जिला मंडला में चुनाव की तैयारियों में जुटे अनेक सरपंचों के लिए यह बुरी खबर है प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने में रोक लगा दी गई है। मिली जानकारी अनुसार कार्यालय जिला पंचायत न्यायालय मण्डला के पत्र क्रमांक 2022/929 दिनांक 30 मई 2022 के माध्यम से कलेक्टर जिला निर्वाचन अधिकारी मण्डला को पत्र लेख किया गया है कि मप्र पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज्य अधिनियम 1993 की धारा 40 एवं 92 के अंतर्गत न्यायालय में प्रचलित प्रकरणों में पारित आदेश पर 6 वर्ष के लिए मण्डला जिले की 59 सरपंचों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाते हुए 6 वर्ष के लिए निर्वाचन लड़ने से निरर्हर किया गया है। इन सरपंचों के ऊपर भ्रष्टाचार किए जाने का दोष सिद्ध हुआ है और इनके ऊपर हजारो से लाखों रूपये की वसूली निकली है। जिसकी भरपाई संबंधितों के द्वारा नही की गई है। दोष सिद्ध होने पर यह आदेश किया गया है। मिली जानकारी अनुसार कार्यालय जिला पंचायत मण्डला द्वारा धारा 40 एवं 92 अंतर्गत 6 वर्ष के लिए निरर्हित वसूली हैत जारी की गई सूची इस प्रकार है। जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायत पाटन सरपंच बिरसिंह उइके 52 हजार 800, छतरपुर रामकली कुशराम सरपंच, ग्राम पंचायत सुरेहली सरपंच मीना तेकाम 32 हजार 500, नाहरवेली रविलाल उइके सरपंच 32 हजार 377, डूंडादेई रमनासिंह सरपंच 38 हजार 173, परसवाह सुखिया बाई धुर्वे सरपंच 120723, तबलपानी मुनिन बाई धुर्वे सरपंच 29829, कचनारी कमल सिंह उइके सरपंच 50960, वही जनपद पंचायत बीजाडांडी की ग्राम पंचायत बीजाडांडी अलका कुम्हरे सरपंच 441866, बरगांव नयनवती कोकड़िया सरपंच 113608,बरौची महेश प्रसाद परते सरपंच 100363, बेरखेड़ी वीरन सिंह कोकड़िया सरपंच 1143685, लहसर प्रेम लाल मरकाम सरपंच 619918, भाटा डूंगरिया मुलिया बाई सरपंच 181400, पिंडरई सरपंच बलिराम वरकडे 60056, लालपुर मदनलाल वरकडे 27103, बरगांव चिंत लाल कोकड़िया सरपंच 16341, वही जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत मधुपुरी कौशल बाई सरपंच, आमा नाला राजेश्वर वरकडे सरपंच 62613, बिनैका प्रकाश परस्ते सरपंच 374900, ग्वारा बालाराम/ दगगू परते सरपंच 3874, ग्वारा आसाराम/ बालाराम परते सरपंच 4434, ग्वारा राम सिंह मरावी सरपंच 888492, तिलईपानी सुखचैन भारतीया सरपंच 21613, सेमरखापा अनीता उइके सरपंच 6750, सुन्हेरामाल शिवकली बाई सरपंच 3830, घाघा तुलसा बाई भारतीया सरपंच 94250, वही जनपद पंचायत मोहगांव की ग्राम पंचायत मुनू अतुल लाल भारतीया सरपंच 102000, झुर्गीपौड़ी रंगवती बाई मरकाम सरपंच 55582, रैगांव गुलबंसा मरकाम सरपंच 247230, झुर्गीपौड़ी पोहप सिंह सरपंच 29900, गिटार मलपहरी हीरो बाई भारतीया सरपंच 61905, झुर्गीपौड़ी रंगवती बाई मरकाम सरपंच 57356, खीसी पर्वतीया बाई कुशराम सरपंच 86583, वही जनपद पंचायत मवई की ग्राम पंचायत इंद्री शैलो बाई सरपंच 33000, नरहर गंज देवकी बाई सरपंच 154800, दानी रैयत सुनीता धुर्वे सरपंच, भीम डोंगरी अक्षय परते सरपंच 613034, भीम डोंगरी अनूप पवार सचिव 613034, वही जनपद पंचायत बिछिया की ग्राम पंचायत दानी टोला माया बाई सरपंच 123415, राता यशोदाबाई लगारची सरपंच 34500, लफरा तुलसी राम मरावी सरपंच 1023025, नेवसाभपसा अनीता धुर्वे सरपंच 561083, बरखेड़ा सुशीलाबाई धुर्वे सरपंच 127772, अंजनिया सुधीर मरावी सरपंच 91667, दानी टोला राम रतन कुलस्ते सरपंच 505736, वही जनपद पंचायत निवास की ग्राम पंचायत कोहका गुड्डी बाई सरपंच 1711423, मझगांव चमेली बाई मरावी सरपंच 400939, भीखमपुर सरपंच रेखा गोटिया सरपंच 37881, गज्जू देवरी पंचम सिंह सरपंच 131161, सरसवाही गुलजार सिंह वरकडे सरपंच 132631, गुंदलई प्रेम बाई मरावी सरपंच 88038, हरिसिंघौरी संतोषी उरैती सरपंच 257420, भानपुर बिसौरा द्रोपती बाई सरवटे सरपंच 998946, वही जनपद पंचायत नारायणगंज की ग्राम पंचायत शाहा भुवन सिंह कुलस्ते सरपंच 45510, जनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायत हीरापुर ममता पंद्रो सरपंच 26240, ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी अनिल उइके सरपंच 2794, पालासुंदर जगत आर्मो 227367, पालासुंदर मूरत मरकाम सरपंच 140292, जैदेपुर गजल सिंह मलगाम सरपंच 36186, जैदेपुर अनारकली कुशराम 36186, झिरिया भागवती मरावी सरपंच 90100 रुपए की वसूली के चलते इन्हें 6 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश से पंचायत क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई है।
वही जिन सरपंचों से यह राशि वसूली जानी है और जिन्होंने सरकारी धन की जमकर होली खेली है अब ये सरपंच जनता के धन से जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव लड़ने के सपने देख रहे थे। ये सपने अब इनके सपने नहीं रह गए।

Related posts

सिंगारपुर विद्यालय के रोवर्स रेंजर्स दल पिंडारी ग्लेशियर उत्तराखंड के लिए हुआ रवाना

Ravi Sahu

वरिष्ठ पत्रकार दीपक सोनी का दुखद निधन

asmitakushwaha

रानी अवंती बाई बलिदान दिवस 20 मार्च को अनेक स्थानों में होंगे कार्यक्रम

Ravi Sahu

ड्रायवर की लापरवाही से 1 भैंस की मृत्यु 4 घायल दो को मामूली चोट

Ravi Sahu

ग्राम पौंडी रैयत में बैल का आकस्मिक मौत

Ravi Sahu

आधार लिंक के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करें नोडल अधिकारियों को कलेक्टर के निर्देश

Ravi Sahu

Leave a Comment