Sudarshan Today
जबलपुर

मध्यप्रदेश गटका टीम दल राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुए रवाना

सम्भागीय ब्यूरो चीफ राजकुमार यादव के साथ संवाददाता जयराज चौधरी की रिपोर्ट

जबलपुर :मध्यप्रदेश गटका टीम दल राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हरियाणा पंचकूला के लिए हुए रवाना हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश गटका एसोसिएशन के महासचिव परमजीत सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से 13 जून 2022 तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम हरियाणा में आयोजित होगी। जिसमें गतका का आयोजन 4 जून से 6 जून तक पंचकूला में आयोजन किया जाएगा जिसके अंतर्गत खेलो इंडिया प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल और स्टेट गतका एसोसिएशन मध्य प्रदेश तत्वधान में जबलपुर में आयोजन दिनांक 23 मई से 1 जून तक श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रेम नगर मदन महल लगाया गया गतका प्रतियोगिता में 8 बालक और 8 बालिकाएं भाग ले रही हैं बालक वर्ग में 2 इवेंट होगे सिंगल SOTI में हरकिशन सिंह और ग्रुप SOTI में हरकीरत सिंह,जशन दीप सिंह ,मनकरन सिंह और बालिका ग्रुप में सिंगल SOTI में पहुल प्रीत कौर और ग्रुप SOTI में ईशविंदर कौर, हर्ष प्रीत कौर, बलदीप कौर बालक फेरी एकल में तरनदीप सिंह ,बालक फेरी ग्रुप जसपाल सिंह जसविंदर सिंह, हरमीत सिंह फेरी एकल बालिका वर्ग में कुमारी तनवी सतनामी ग्रुप, फेरी बालिका वर्ग में जसप्रीत कौर खन्ना, साक्षी कोरी, महक जायसवाल होगे टीम के प्रशिक्षक कश्मीर सिंह और हरमीत कौर होगे। खेलो इंडिया युवा खेल के प्रशिक्षण शिविर में 30 मई को निरीक्षण के लिए स. कुलदीप सिंह बरार साईं प्रशासक और दलवीर सिंघ जस्सल, सयुक्त सचिव जबलपुर सिक्ख संगत रजि. और स. मिक्की आहूजा ने खेलो इंडिया के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और निरीक्षण में सभी खिलाड़ियों से मुलाकात किया स्वागत कार्यक्रम में का स्वागत परमजीत सिंह और कश्मीर सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया गया। कोच एवं खिलाड़ियों से परिचय के बाद अपने उदबोधन में दलजीर सिंह जस्सल कहा की खेलो इंडिया मध्य प्रदेश टीम के हर खिलाड़ी को मेडल जीतने पर सम्मान किया जाएगा। मिक्की आहूजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलो इंडिया में पदक जीतने पर प्रथम 3100 , द्वितीय को 2100 तृतीय स्थान को 1100 का इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा । खेलो इंडिया के प्रशिक्षण देख कर बहुत ही अच्छा अनुभव लगा दिग्विजय सिंह ,गुलजार अध्यक्ष गतका, रंजीत सिंह सचिव, श्री गुरु सिंह सभा मदन महल सरदार परमजीत सिंह और हरमिन्दर सिंह ढिल्लों जूनियर परमजीत सिंह त्रिलोचन सिंह निक्कू में पदक जीतने की शुभकामनाएं दी और हरमिंदर सिंह ढिल्लो ने सभी मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया 1 जून को संपर्क क्रांति ट्रेन से मध्य प्रदेश की गतका टीम 3:30 बजे जबलपुर स्टेशन से रवाना होंगे ।

Related posts

हनुमान जी की रसोई संस्था निस्वार्थ भाव से दे रही जरुरतमंदों को भोजन

asmitakushwaha

किसरोंद सरपंच अखिलेश पटेल द्वारा पीड़िता मुन्नी बाई गौड़ के परिवारजनों को मकान खाली करने दबाव बनाकर भेजे जा रहे कोर्ट नोटिस

Ravi Sahu

नि:स्वार्थ भाव के साथ सुधीर सोनू दुबे कर रहे समाज सेवा

Ravi Sahu

कैंट विधानसभा में घर-घर चलो अभियान का हुआ जोरदार आगाज

asmitakushwaha

आदित्या शर्मा बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल कोषाध्यक्ष

Ravi Sahu

जगत बहादुर अन्नू की जीत से महाकौशल में विवेक तन्खा का दबदबा बढ़ेगा तालिब हुसैन        

Ravi Sahu

Leave a Comment