प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमोह आगमन के पश्चात भाजपा की सदस्यता लेने की मची होड़
विकसित भारत में निहित है
युवाओं का भविष्य, इसलिए भाजपा से जुड़े रहे युवा – प्रीतम सिंह
सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह
दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैकड़ो युवाओं ने जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कि, जिलाध्यक्ष ने सभी युवाओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आयुष दुबे, शशांक मिश्रा, मयंक दुबे, आदि युवा रहे।
प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभांवित हो रहा है। साथ ही युवाओं के लिए नवीन उद्योग और व्यवसाय के लिए भी योजनाएं संचालित है। भाजपा सरकार के राष्ट्र प्रथम और विकसित भारत संकल्प अभियान से प्रभावित होकर युवा भाजपा से की सदस्यता ले रहे हैं, विकसित भारत में ही युवाओं का सुनहरा भविष्य निहित है, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैकड़ों युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, सभी युवाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवार और भाजपा परिवार में स्वागत करते हैं।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित जिला उपाध्यक्ष अरूण तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश कशिसिया, अरूण सोनी ने सभी युवाओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया।