Sudarshan Today
Other

बनवार विवेकानंद हाई स्कूल में चल रही भागवत कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन सुनकर जयकारों से गूजा पंडाल

संवाददाता रानू जावेद खान

जवेरा दमोह

ग्राम बनवार बिबेकानंद स्कूल परिसर मे चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन पं उमाशंकर शास्त्री ने कहा पृथ्वी पर आसुरी शक्ति हावी हुईं, परमात्मा ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की स्थापना की। मथुरा में राजा कंस के अत्याचारों से व्यथित होकर धरती की करुण पुकार सुनकर नारायण ने कृष्ण रुप में देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में जन्म लिया और धर्म और प्रजा की रक्षा कर कंस का अंत किया। यह बात बनवार सत्यवान खेर परिवार में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाते हुए युवाओं से आह्वान – कट्टर सनातनी बनो, भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, मांस-मदिरा का त्याग करो। भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए चौथे दिवस कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। कहा कि जीवन में भागवत कथा सुनने का सौभाग्य मिलना बड़ा दुर्लभ है। जब भी हमें यह सुअवसर मिले, इसका सदुपयोग करना चाहिए। कथा सुनते हुए उसी के अनुसार कार्य करें। कथा का सुनन तभी सार्थक होगा। जब उसके बताए हुए मार्ग पर चलकर परमार्थ का काम करें।

उन्होंने रामकथा का संक्षिप्त में वर्णन करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने धरती को राक्षसों से मुक्त करने के लिए अवतार धारण किया। कथा में कृष्ण जन्म का वर्णन होने पर समूचा पांडाल खुशी से झूम उठा। मौजूद श्रद्धालु भगवान कृष्ण के जेजेकार के साथ झूमकर कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई। कथा सुनने मनोहर खरे, पवन,पारस,परख,दर्श,राजकुमार, मुकेश, नवीन हेमराज पटेल एंव. नगर सहित आसपास गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे हैं।

Related posts

भ्रष्टाचारी भूपेश सरकार की तर्ज पर कोरबा लोकसभा से महंत परिवार का होगा सूपड़ा साफ़, राज्य की सभी 11 सीटों पर खिलेगा कमल – सुश्री सरोज पांडेय

Ravi Sahu

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को जिले के ग्राम चारुवा व कालधड़ का भ्रमण किया

Ravi Sahu

गोविंदपुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर निकली कांग्रेस प्रत्याशी से आगे, जाने कितने वोट से है आगे MP Election Result 2023

Ravi Sahu

फसलों को बरदान साबित होगी वारिस

Ravi Sahu

पंचायत समिति की बैठक में विभागवार की गई समीक्षा

Ravi Sahu

जैतपुर निर्वाचन प्रेक्षक ने किया विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण

Ravi Sahu

Leave a Comment