Sudarshan Today
rajgarh

नामांकन सभा में दिग्विजय को बताया था सबसे बड़ा रामद्रोही ,मामला पहुंचा थाने।मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध दिग्विजय के वकील ने थाने में दिया आवेदन।

राजगढ़। (सुदर्शन टुडे)

15 अप्रैल को राजगढ़ पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के साथ पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने अपना नामांकन फॉर्म भरा था। इसके बाद राजगढ़ में स्थित मंगल भवन में नामांकन सभा का आयोजन भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया था। जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे थे। इस दौरान वहां दिए गए भाषण के बाद से ही कांग्रेस पार्टी व उनके प्रत्याशी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने लगातार कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया के माध्यम से आ रही थी। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के चुनावी अभिकर्ता के रूप में जिले में काम देख रहे हैं अशोक क्रांति एडवोकेट कोतवाली थाना पहुंचे जहां उन्होंने थाना प्रभारी को एक आवेदन सौंपते हुए वीडियो की लिंक का भी उसमें जिक्र किया। आवेदन में लिखा गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा द्वारा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाए और उनके द्वारा भाषण में उपयोग की गई भाषा का स्पष्ट उद्देश्य उनके विरुद्ध हिंदुओं की भावनाओं को भड़काना और क्षेत्र की जनता जिसमें विभिन्न धर्म और संप्रदाय के लोग निवास करते हैं। विशेष कर हिंदू और मुसलमान की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है। साथ ही आवेदन में उन्होंने दोनों भाजपा स्टार प्रचारको के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग भी की है।

Related posts

राजगढ़ विधायक ने बिजली, नल जल व नेहरो के साथ ही स्वास्थ्य पर रखी अपनी बात।

Ravi Sahu

प्रदेश में एमकेपीएमयू का सर्वश्रेष्ठ काम: श्री राजोरिया को प्रदेश मेें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Ravi Sahu

निःशुल्क योग शिविर

Ravi Sahu

राजगढ़ लोकसभा से मैं लड़ूंगा चुनाव! दिग्विजय सिंह कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान।

Ravi Sahu

मयंक ओझा का राज्य स्तर पर चयन संस्था ने दी उज्जवल भविष्य की बधाई

Ravi Sahu

संकल्प के साथ जीतेंगे पांचों विस सीट!माया सिंह वरिष्ठ नेताओं के संवाद कार्यक्रम में बोली पूर्व मंत्री

Ravi Sahu

Leave a Comment