पचोर (राजेश भारतीय) सुदर्शन टुडे।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर ने शुक्रवार को नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तलेन मंडल के बोकड़ी, भीलखेड़ा, चोमा, गिंदोली, बारवा, बावड़ीखेड़ा, अमलार, बमोरा जागीर, बेजड, बारूखेड़ी, पिपलिया जोड़, पिपलिया त्वक्कुल, कांशरोद, सहित ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया।विधानसभा की विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों और बूथ केंद्रों पर आम जनता से संवाद किया।भाजपा सरकार के राष्ट्रवादी कार्यो के बलबूते जिससे लगातार विश्व पटल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि बढ़ रही है।भारत आर्थिक शक्ति के रूप में उभर कर विश्व में बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की और अग्रसर है रक्षा क्षेत्र में भारत के बढ़ते ग्राफ के आधार और मोदी जी की गारंटी पर जनता भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दे रही है। ग्रामीण जनता महिलाओं को भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जा रही है इसी आधार पर सांसद रोडमल नागर ने कहां की भाजपा सरकार ने गरीबों का जीवन उद्धार किया है। ग्रामीण क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने फिर अब की बार 400 पार और मोदी मोदी के नारे लगाए,इस अवसर पर नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मोहन लववंशी यात्रा प्रभारी कैलाश सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।