Sudarshan Today
Pandurna

बड़चिचोली में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर खूब बरसे ,कहा छिंदवाड़ा में आखिर कब तक कांग्रेस

सुदर्शन टुडे,अक्षय बालपांडे,पांढुरना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा पांढुरना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के समर्थन में तीन विधानसभा में चुनाव प्रचार किया। पूर्व सीएम ने पांढुर्णा विधानसभा के बड़चिचोली इस दौरान पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, छिंदवाड़ा में आखिर कब तक कांग्रेस और क्यों कांग्रेस रहे। कांग्रेस ने किया ही क्या है..? भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से परिवारवाद का विरोध किया है। एक ही परिवार का राज नहीं चलेगा। छिंदवाड़ा की माटी का लाल, क्यों विधायक, सांसद नहीं बन सकता है। इस बार छिंदवाड़ा में भी कमल खिलेगा।कांग्रेस वोट पाने लायक नहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 500 साल का संकल्प पूरा हो रहा था, अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी, हर घर पर भगवा पताका लहरा रही थी, बहनें दीप जला रही थी, हर कोई भगवान राम के दर्शन करने के लिए आतुर था, पूरा देश खुशियां मना रहा था, केवल कांग्रेस पार्टी मायूस थी।प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने लिखित में कहा कि, हम नहीं जाएंगे। अब ऐसी कांग्रेस जो भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा में न जाएं ऐसी कांग्रेस पार्टी वोट पाने लायक नहीं है। कांग्रेस का नेतृत्व खत्म हो गया, बुद्धि बिगड़ गई है। कांग्रेस भारत की जड़ों से कट गई है, वो इस माटी को नहीं जानते, महापुरुषों को नहीं जानते, यहाँ के दर्शन को नहीं जानते, कांग्रेस लोगों का भला नहीं कर सकती है।मोदी जी देश को अद्भुत दिशा में लेकर गएपूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मुझे कहते हुए तकलीफ होती है कांग्रेस ने हमारे देश को तबाह किया है जब तक कांग्रेस की सरकारें हुआ करती थी, कांग्रेस के प्रधानमंत्री हुआ करते थे, कमलनाथ जी भी कई बार मंत्री रहे हैं, तो भारत की इतनी इज्जत और मान-सम्मान दुनिया में नहीं था। भारत को घपले-घोटालों का देश कहा जाता था, लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा है। दुनिया के कोने-कोने में भारत की जय-जयकार हो रही है।

Related posts

तीन शेर चौराहा पर की गई 07 वाहनो पर चालानी कार्यवाही

Ravi Sahu

पांढुरना भाजपा जिलाध्यक्ष वैशाली महाले ने ग्राम रीधोरा में गांव चलो अभियान के तहत प्रवास किया

Ravi Sahu

पांढुरना नगर से दौड़ रहे ओवरलोड डंपर, नींद में है सिस्टम

Ravi Sahu

पांढुरना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 7000 हजार का इनामी गिरफ्तार

Ravi Sahu

22 जनवरी को मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित हो : प्रकाश भाऊ ऊईके

Ravi Sahu

उपर जिला एवं सत्र न्यायालय पांढुरना से बलात्कार का आरोपी हुआ दोषमुक्त 

Ravi Sahu

Leave a Comment