Sudarshan Today
Other

भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाई मोदी गुलाल की होली,लोगों से कही मोदी की राम-राम

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह

जिला भाजपा कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह, लोगों को लगाई मोदी गुलाल

दमोह- भारतीय जनतापार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जिले के 1168 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ कार्यकताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर मोदी गुलाल लगाई और मोदी की राम राम कही। दमयंती नगर और दीन दयाल मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, लोकसभा प्रत्याशी राहुल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत छाबरा पूर्व विधायक पी एल तंतुबाय लोकसभा सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री,संजय सेन, अमित बजाज, अनुराग वर्धन हजारी, जिला मंत्री ब्रजेश दुबे, संजय यादव, वर्षा रैकवार, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला सह मिडिया प्रभारी महेन्द्र जैन,नरेन्द्र बजाज,मण्डल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज,मोर्चा जिला अध्यक्ष शिखा जैन, गणेश जाटव, प्रिंस जैन, हरिश्चंद पटेल सहित जिला पदाधिकारियों एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यक्रताओं के साथ साथ महिला मोर्चा की बहनों ने नगर वासियों को मोदी गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लोगों को होली की राम-राम कही। कार्यकर्ताओं को मोदी गुलाल लगाकर होली खेली इसी के साथ ही होली के गानों पर थिरकते नजर आए। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार हैं, इसी को लेकर आज पार्टी कार्यक्रताओं द्वारा बूथ समिति के साथ पन्ना प्रमुखों और वरिष्ठ कार्यकर्ता वरिष्ठजनों के साथ मिलकर होली मनाई गई और लोग एक-दूसरे को मोदी गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हे। इसी के साथ ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी होली मिलन के तहत घर-घर संपर्क किया और माताओं-बहनों को मोदी गुलाल लगाकर उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राम-राम कही। पार्टी के कार्यकर्ता शोकाकुल परिवारों के यहां भी जाकर उनके दुःख में शामिल हुए।

Related posts

नैतिक मतदान करने की दिलाई जा रही मतदाताओं को शपथ

Ravi Sahu

आगामी त्योहारों को लेकर आयोजित की बैठक

Ravi Sahu

खनूजा कॉलोनी में दो दिवसीय गरबे की धूम

Ravi Sahu

पत्थरों का अवैध उत्खनन जारी,ट्रालियों से ढोकर खकरी निर्माण में किया जा रहा उपयोग

Ravi Sahu

सेन समाज सामूहिक विवाह समिति उज्जैन ट्रस्ट के नवनियुक्त अध्यक्ष कैलाश चौहान का स्वागत किया

Ravi Sahu

गर्मी के मौसम में खान -पान और साफ- सफाई का रखें विशेष ध्यान

Ravi Sahu

Leave a Comment