Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

आंगनबा़ड़ी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध, कलेक्ट्रेट का घेराव

प्रदर्शन के दौरान दो महिला कार्यकर्ता पड़ी बीमार

देर शाम तक कलेक्टर से मिलने डटी रही कार्यकर्ता

सुदर्शन टुडे भास्कर पाण्डेय एम.पी.हेड

कार्यकर्ताओं की हुकार

सुदर्शन टुडे, डिंडोरी, मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के बैनर तले मांगों को लेकर 11 मार्च से अनिश्चितकालीन हडताल गुरुवार को प्रशासन द्वारा जबरन आंदोलनकारियों के पंडाल को हटाए जाने के बाद भी जारी रही। संघ की महिलाओं ने इस तरह के प्रशासनिक दबाव का जोरदार विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर शक्ति प्रदर्शन और विरोध किया दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक आंदोलनकारी कलेक्ट्रेट में डटे रहे।
आंगनबा़ड़ी केंद्र बंद होने के साथ बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार न मिलने के आरोप में अब तक चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की जा चुकी है।

आंगनबा़ड़ी कार्यकर्ताओं ने सेवा समाप्ति के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट

मप्र बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संगठन के बैनर तले मांगों को लेकर 11 मार्च से अनिश्चितकालीन हडताल गुरुवार को भी जारी रही। आंगनबा़ड़ी केंद्र बंद होने के साथ बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार न मिलने के आरोप में अब तक चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की जा चुकी है। सेवा समाप्त होने के विरोध में गुरूवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कार्यकर्ताओं को समझाइश देने एसडीएम बलबीर रमन, एसडीओपी डिंडौरी आकांक्षा उपाध्याय, थाना प्रभारी कोतवाली सीके सिरामे, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी, महिला थाना प्रभारी नर्मदा सिंदराम, सहित महिला बाल विकास विभाग अधिकारी व उप संचालक मौके पर पहुंचे। आंगनबा़ड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को समझाइश दी गई। गुरुवार को भी एक की सेवा समाप्त
परियोजना अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग करंजिया ने आंगनबा़ड़ी कार्यकर्ता विमला गोयल सेनगूड़ा सेक्टर परसेल, दयावंती पटेल पंडरीटोला सेक्टर करंजिया व अंजनी राय पकरी सेक्टर रूसा की सेवा समाप्त करने का आदेश बुधवार को ही जारी कर दिया था। गुरुवार को भी परियोजना अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग बजाग ने आंगनबा़ड़ी कार्यकर्ता आरती परस्ते आंगनबाड़ी केंद्र व सेक्टर बछरगांव की सेवा समाप्त कर दी है। आरोप है कि आंगनबा़ड़ी कार्यकर्ता के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहता है। रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग ने बताया कि जिले में पिछले 43 दिनों से लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की हड़ताल से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाएं प्रभावित हो रही है। कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ताओं की हड़ताल के चलते कार्रवाई करते हुए अब तक जिले की चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की गई है। कार्रवाई के बाद रिक्त पदों की पूर्ति के लिए विज्ञप्ति भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जो कार्यकर्ता व सहायिका लगातार मनमानी कर रहीं हैं उन सभी को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया जा रहा है। सेवाएं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रिक्त पदों पर भर्ती भी की जाएगी।

इनका कहना है –

आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर कार्यकर्ताएं जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर रहीं है। इससे बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं को भी पोषण आहार नहीं मिल रहा है। यह गंभीर लापरवाही है। अब तक चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की जा चुकी है। अन्य को भी सेवा समाप्ति का नोटिस दिया जा रहा है। जिन केंद्रों की कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त की गई है। उन केंद्रों में नई कार्यकर्ता नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मंजूलता सिंह,
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास डिंडौरी

Related posts

शारदा विद्या मंदिर के बच्चों ने मनाया राखी उत्सव

Ravi Sahu

किस्को प्रखण्ड मुख्यालय के द्वार में जल जमाव से लोगों परेशान

Ravi Sahu

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु जैन की अनोखी पहल

asmitakushwaha

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को किया गया बीमा राशि का भुगतान

Ravi Sahu

कुंभराज में पानी की निकासी को लेकर विवाद, गली में गंदगी से परेशान लोग

Ravi Sahu

तीर्थ यात्री चार धाम यात्रा से लौटे तो ग्रामीणों ने किया फूलों से स्वागत___

Ravi Sahu

Leave a Comment