Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

कोल्हान रेंज के नव पदस्थापित पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने दिया योगदान

संवाददाता मोहम्मद इब्राहिम

चाईबासा

पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय,चाईबासा के प्रकोष्ठ में नव पदस्थापित पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने कोल्हान रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर योगदान दिया। चौबे चौथे भारतीय पुलिस सेवा के 2010 बैच के पदाधिकारी हैं। इससे पूर्व वे पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा झारखंड के पद पर पदस्थापित थे।पदभार ग्रहण के उपरांत पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान रेंज मनोज रतन चौथे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कोल्हान रेंज के तीनों जिले में आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संचालित करना प्राथमिकता रहेगी विशेष रूप से चाईबासा जिला उग्रवाद ग्रसित होने के कारण चुनाव संचालित करना एक चुनौती रहेगी। उसपर विशेष रूप से नजर रखा जाएगा। जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र अर्बन जनसंख्या बहुमूल्य क्षेत्र है, उसमें अर्बन क्राइम दर पर विशेष नजर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोल्हान रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षक से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए बेहतर पुलिसिंग की जाएगी। नव पदस्थापित पुलिस उपमहानिरीक्षक ने कहा कि जल्द ही कोल्हान रेंज के तीनों पुलिस अधीक्षक के साथ आगामी चुनाव के मध्य नजर रिव्यू मीटिंग का भी आयोजन किया जाएगा।

Related posts

खरगोन जिले में रोजगार शिविर में 92 शिक्षित युवाओं को मिला रोजगार

Ravi Sahu

ओबीसी महासभा भोपाल के द्वारा मध्यप्रदेश में एमबीबीएस की सीटों में 27% आरक्षण लागू करने के लिए शिक्षा चिकित्सा मंत्री कैलाश विश्वास सारंग जी को दिया गया ज्ञापन

asmitakushwaha

राजपुर के कपड़ा दुकान में भीषण आग रंगीला टू कपड़ा शोरूम में लगी आग लाखो का माल जलकर हुआ राख

Ravi Sahu

आधीरात कहर बनकर अपराधियो पर टूटी जिले की पुलिस दो सैकडा से ज़्यादा वारांटियो को भेजा जेल पुलिस अधीक्षक की रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप

Ravi Sahu

सीईओ जिला पंचायत के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Ravi Sahu

रुझानों से भाजपा में ख़ुशी की लहर, प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, एक दूसरे को खिला रहे मिठाई

Ravi Sahu

Leave a Comment