Sudarshan Today
baitul

विधायक चंद्रशेखर देशमुख जी के प्रयासों और अनुशंसा से मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे मुलताई क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल 

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल

मुलताई; प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार पुनः सत्ता में आई हैं विकास कार्य ने भी अपनी गति को बड़ा लिया हैं। मुलताई विधानसभा के लिए सड़को के निर्माण के मामले में नए नए विकास मार्ग की सूचना मिल रही हैं, फिर चाहे मुलताई से वरुड तक टू लेन हाईवे के निर्माण की बात हो या फिर मुलताई नगर में कायाकल्प योजना के तहत नगर की 6 सड़को का कायाकल्प के लिए हुआ भूमि पूजन। भाजपा की केंद्र, प्रदेश और स्थानीय निकाय की सरकारों की विकास के प्रति प्रतिबद्धता साफ दिखाई दे रही हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इसी कड़ी में मुलताई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से और उनकी अनुशंसा पर मुलताई क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलो को मुख्य मार्ग से जोड़ने की स्वीकृति के लिए लोक निर्माण विभाग ने निर्माण के लिए प्रस्ताव बजट सत्र में भेजा था जिसकी स्वीकृति मिल गई हैं। इन सभी मार्गो की विभागीय कार्रवाई पूर्ण होने पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएंगे ताकि श्रदालुओ को क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।मुलताई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख के प्रयासों से जिन धार्मिक स्थलो को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाना हैं उनमें मुलताई बोरदेही मार्ग के नारद टेकड़ी ताप्ती उद्गम तक मार्ग निर्माण, पट्टन मार्ग से झिरी तक मार्ग निर्माण, नीमालवाड़ा से शिव गुफा तक मार्ग निर्माण, ग्राम तिवरखेड़ से आमनाथ मार्ग निर्माण शामिल हैं। इस प्रकार विधानसभा चुनाव में विजयी के बाद से ही विधायक चंद्रशेखर देशमुख लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय और प्रतिबद्ध हैं।राघवेंद्र रघुवंशी भाजपा नगर मंडल मीडिया प्रभारी मुलताई

Related posts

कांग्रेस विधायक के विधानसभा क्षेत्र में पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही सरकार:

Ravi Sahu

महिला के गले से मंगलसूत्र लेकर भागे अज्ञात बाइक सवार युवक

Ravi Sahu

पत्नी के घर से चले जाने से नाराज युवक ने लगाई फाँसी: ऑटो चालक का शव मिलने से फैली सनसनी

Ravi Sahu

सेन समाज के प्रतिष्ठानों पर लगाए जा रहे हैं समाज के विकास के लिए संगठन के अकाउंट का बार कोर्ट

Ravi Sahu

राहुल बने युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष

Ravi Sahu

जिले में रेत के काले कारोबार से दागदार हो रही अफसरशाही

Ravi Sahu

Leave a Comment