Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

जल अभिषेक अभियान धरती को अभूतपूर्व संकट से बचाने का अभियान है- मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गैरतगंज के ग्राम कहूला से प्रदेश स्तरीय जल अभिषेक अभियान का किया शुभारंभ

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे रायसेन

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 5000 अमृत सरोवर और 10 हज़ार पुष्कर धरोहर जल संरचनाओं के पुनः प्रारम्भ हो रहे कार्यो का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में 113.60 लाख रू से अधिक लागत के कार्यो का किया शिलान्यास

रायसेन, 11 अप्रैल 2022
हमारी संस्कृति ही जल संस्कृति है। प्राचीन काल से ही जल के महत्व को बताया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में तालाब अभिन्न अंग रहे हैं। कुॅए, बावड़ी आदि हमेशा से ही महत्वूर्ण रहे हैं। इनके माध्यम से जल का संरक्षण होता है और हमारे लिए भी पानी बचता है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यक्रम में प्रदेशवासियों सहित समाज के सभी वर्गों और संस्थाओं का आव्हान किया है कि वे आज से ही पानी बचाने के अभियान में जुट जाएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान सोमवार को रायसेन जिले के कहुला गांव से प्रदेश स्तरीय जल अभिषेक अभियान का शुभारंभ करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व पौधरोपण भी किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर रायसेन सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित होने वाले 5000 अमृत सरोवर और 10 हज़ार पुष्कर धरोहर जल संरचनाओं के पुनः प्रारम्भ हो रहे कार्यो का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जिले में अमृत सरोवर योजना में 113.60 लाख रू से अधिक लागत के चार कार्यो की शिला पट्टीका का भी अनावरण किया गया। उन्होंने 52 कलशों का पूजन कर प्रदेश के सभी जिलों में जल अभिषेक अभियान को शुरू कराया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया, सांसद श्री रमाकांत भार्गव और सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह भी उपस्थित रहे।

जल के बिना जीवन और दुनिया की कल्पना नहीं हो सकती

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल वार्मिग से पर्यावरण को हो रहे नुकसान का उल्लेख करते हुए कहा कि जल बिना जीवन और दुनिया का कल्पना नही हो सकती। उन्होंने लगातार गिरते भूजलस्तर की वजह से होने वाले खतरों से सचेत करते हुए कहा कि हमे हर हाल में वर्षा जल को बचाकर धरती के पेट में पानी को पहुंचना पड़ेगा। उन्होंने आव्हान किया कि प्राचीन जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन के साथ ही वर्षा जल रोकने के लिए बोरी बंधान, चैकडेम, स्टापडेम, तालाब, खेत तालाब जैसी संरचनाओं का निर्माण करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार की तरफ से पैसों की कोई कमी नही की जाएगी लेकिन सिर्फ सरकार के बूते यह काम नही होगा, जन अभियान परिषद, विभिन्न स्वयंसेवी संगठन और समाज के सभी वर्ग मिलकर जल अभिषेक अभियान को जन जन का अभियान बनाएं।

जल अभिषेक अभियान धरती को अभूतपूर्व संकट से बचाने का अभियान है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जल अभिषेक अभियान धरती को अभूतपूर्व संकट से बचाने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी संकल्प और सूत्र यही है कि दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग की त्रासदी से कैसे उबारा जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल संरचनाओं को और सशक्त बनाना होगा। आज प्रदेश में सिंचाई क्षमता साढ़े 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 65 लाख हेक्टेयर हुई है। खेत तालाब जैसी योजनाओं से इस दिशा में और प्रगति हो सकती है। मुख्यमंत्री ने उनसे जुड़े लाखो ग्रामीणों का आव्हान किया कि वे गौरव दिवस पर पानी बचाने, पेड़ लगाने, स्वच्छ ग्राम बनाने, नशामुक्त ग्राम बनाने और बेटियो का सम्मान करने का संकल्प ले।

बेटियो की इज्जत मतलब प्रदेश की इज्जत

मुख्यमंत्री ने आज एक नया नारा गढ़ते हुए कहा कि बेटियो की इज्जत मतलब प्रदेश की इज्जत। बेटियो को तरफ बुरी नियत से देखने वालों को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुष्टों को जीने लायक नही रहने दूंगा। अब ऐसे तत्वों को कड़ी सजा दी जा रही है और उनके मकानों को बुलडोजर से जमीदोज किया जा रहा है। उन्होंने किसानों का आव्हान किया कि वे आंगनबाड़ियों को सजक्त बनाने के लिए आंगनबाड़ी को गोद ले और यथा शक्ति अनाज भी दे। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चो विशेषतः बालिकाओं की शिक्षा में कोई कमी नही आने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने गैरतगंज क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यो की स्वीकृति की घोषणा की

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही घर मे रहने वाले परिवारों को जमीन का पट्टा देकर उन्हें भी आवास का मालिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोरोन काल के बिजली बिलों की 6 हज़ार करोड़ से अधिक की राशि माफ कर नागरिको को राहत दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 48 लाख घरों को नल से जल से जोड़ा गया है और अगले 2-3 सालों में एक करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गैरतगंज को नगर निकाय अनुदान के रूप मे 2 करोड़, कृषक संगोष्ठी भवन, रमपुरा में विद्युत उपकेंद्र बनाने सहित कहुला और आसपास के ग्रामों में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा प्रस्तावित कार्यो को भी स्वीकृत की घोषणा की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि मप्र में रायसेन के ग्राम कहूला से जल अभिषेक अभियान प्रारंभ हो रहा है। इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के कारण विकास की गंगा बही है। ग्राम रजपुरा में मुख्यमंत्री श्री चौहान विद्युत सब-स्टेशन का भूमिपूजन किया गया था, जो कि बनकर तैयार है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, आवास, खाद्यान्न सभी का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नेतृत्व में मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया।

जिले में अमृत सरोवर योजना में 113.60 लाख रू के कार्यो का शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिले की गैरतगंज तहसील के ग्राम कहुला में आयोजित राज्य स्तरीय जल संसद कार्यक्रम में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यों का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जल अभिषेक अभियान के तहत रायसेन जिले में अमृत सरोवर योजना में 113.60 लाख रू से अधिक लागत के चार कार्यो की शिला पट्टीका का अनावरण किया गया। इन संरचनाओं से 42 किसानों की 315 एकड़ जमीन सिंचित होगी। साथ ही दो समूह के 24 सदस्यों को मछली पालन हेतु तालाब उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव, भोपाल संभागायुक्त श्री गुलशन बामरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता किरार, जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने जल योद्धाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मंच पर तीन प्रमुख जल योद्धाओं ग्राम कहुला निवासी श्री हनुमत, ग्राम देवरीगंज निवासी श्री सोमन सिंह तथा ग्राम भंवरगढ़ी निवासी श्री सुनील अहिरवार को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने खेत में, खेत तालाब का कार्य स्वीकृत कर जल संचयन का वीड़ा उठाकर अपने विकास की कहानी लिखी है। जिले में ऐसे 501 जल योद्धाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने अपने खेत में खेत तालाब बनाकर जल संचयन के साथ-साथ खेती की पैदावार और आमदानी कई गुना बढ़ाई है।

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह को सौंपा कृषि मण्डी में खरीदी का लायसेंस

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती शीलाबाई अहिरवार एवं संचालक श्रीमती कमलाबाई को मण्डी में खरीदी का लायसेंस प्रदान किया गया। गैरतगंज में स्व-सहायता समूह की सदस्यों द्वारा गैरतगंज एग्रो प्रोड्यूसर कम्पनी की स्थापना की गई है, जिसमें 378 समूह की दीदीयां जुड़ी हुई हैं। वर्तमान में समूह की सदस्यों द्वारा मण्डी में खरीदी का लाइसेंस प्राप्त कर गेहूॅ खरीदी का कार्य किया जाएगा। जिससे समूह के सदस्यों द्वारा एक करोड़ से अधिक की उपज किसानों से खरीदी जाएगी। वर्तमान में इस कम्पनी का टर्नओवर 54 लाख रू से अधिक हो चुका है। इस कार्य से समूह की दीदीयां आत्मनिर्भर होंगी व व्यापारी के रूप में कार्य करेंगी।

जिले में जल अभिषेक अभियान के तहत किए जाएंगे 129.99 करोड़ रू के कार्य

रायसेन जिले में जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत मार्च 2023 तक 129.99 करोड़ रू लागत के कुल 7907 कार्य पूर्ण कराए जाएंगे। जल अभिषेक अभियान (अमृत सरोवर) के तहत जिले में 22.07 करोड़ रू लागत के 101 कार्य स्वीकृत करते हुए 2022 तक पूर्ण कराए जाएंगे। इसी प्रकार पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत जिले में कुल 721 कार्यो का चयन करते हुए 532 कार्यो की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर प्रारंभ कराए गए हैं, जिसमें 71 कार्य पूर्ण हो गए हैं। आज 173 कार्य प्रारंभ किए गए हैं। पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान के तहत निर्मित संरचनाओं में 721 स्व-सहायता समूहों को उपयोगकर्ता दल के रूप में आजीविका से जोड़ा गया है।
पीआरओ/स0क्र0 64/04-2022.

 

 

Related posts

गुना की वक्फ कमेटी के जिला अध्यक्ष जाकिर बावड़ी का किया गया कई जगह किया गया स्वागत

Ravi Sahu

बाल दिवस पर छात्राओ ने देखा राजवंश की निशानिया

Ravi Sahu

बुरहानपुर मे एनपीएस धारी एवं निजी करण यात्रा की महा रैली हजारों की संख्या मे कर्मचारी सहा परिवार होगा सामिल

Ravi Sahu

कल पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जी से कॉंग्रेस नेता शैली कीर और डॉक्टर फिरोज़ बेग के नेतृत्व मे उनसे मुलाकात कर

Ravi Sahu

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर सभी पत्रकार बंधुओ को आत्मीय शुभकामनाएं–दिलीप पांडेय

asmitakushwaha

ईसागढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार और जागरूक हेतु निम्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Ravi Sahu

Leave a Comment