Sudarshan Today
Other

गांव चले अभियान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

सुदर्शन टुडे राहुल गुप्ता दमोह

प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प अभियान की सफलता गांव के विकास से ही होगी – रजनीश अग्रवाल

गांव चले अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है – प्रीतम सिंह लोधी

विकसित भारत संकल्प में सभी कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे – धर्मेंद्र सिंह

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान की शुरुआत की जा रही है इसी तारतम्य में जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल, जिला प्रभारी सतानंद गौतम, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी, मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक निगम अध्यक्ष राहुल सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाबाई अहिरवार, पूर्व विधायक पी. एल तंतुवाय सहकारिता बैंक पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुरु, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी, जिला महामंत्री सतीश तिवारी रामेश्वर चौधरी अभियान के जिला संयोजक संजय सेन मंचासीन रहे।

कार्यशाला का प्रारंभ सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण से हुआ।

प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प अभियान की सफलता गांव के विकास से ही होगी

कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने अपनी उद्बोधन में गांव चले अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में यह अभियान देश के प्रत्येक ग्राम, गांव तक भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का एक माध्यम है प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प अभियान की सफलता गांव के विकास से ही होगी। उन्होंने बताया कि गांव चलो अभियान में 26 से 29 तक जिला स्तरीय कार्यशाला, एवं 3 फरवरी तक मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, 9 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा जिसमें अभियान में एक कार्यकर्ता 24 घंटे गांव एवं बूथ पर प्रवास करेंगे। अभियान संबंधित गतिविधियों को संचालित करेंगे।

विकसित भारत संकल्प में सभी कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सह लोधी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प अभियान की पूर्ति के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सहभागिता निभाएंगे।

गांव चले अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है जिला अध्यक्ष प्रीतम सह लोधी ने गांव चले अभियान की प्रस्तावना रखते हुए अभियान से संबंधित संपूर्ण योजना बद्ध चरणों की जानकारी दी। प्रथम चरण में जिले के 1168 बूथ जिसमें प्रत्येक ग्राम बूथ और नगरीय बूथों में अभियान से संबंधित जिला संयोजकों, मंडल संयोजक को एवं बूथ संयोजक की नियुक्ति, जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षण से अवगत कराया। गांव का विकास करने से ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा, इसी भावना के साथ गांव चले अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा के प्रत्येक बूथ पर 10% वोट बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने में भी प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

जिला प्रभारी सदानंद गौतम ने कहा कि भारत का आधार गांव पर निर्भर है भारत की अधिकांश जनसंख्या गांव में निवास करती है और गांव का व्यक्ति संपन्न सुखी और शिक्षित होगा तो भारत की संपन्नता संपूर्ण विश्व में ख्याति प्राप्त करेगी। विश्व गुरु बनने के लिए गांव की महत्वता अधिक है गांव चले अभियान के माध्यम से प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता सतत संपर्क, संवाद के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में अपनी सहभागिता निभाएंगे।

कार्यक्रम का आभार राजा भैया सिंह ने प्रकट किया।

कार्यशाला में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक श्याम शिवहरे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, चंद्रभान पटेल अमित बजाज, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, अर्चना जैन, वर्षा रैकवार, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, आई टी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी, सोशल मीडिया जिला संयोजक संदीप शर्मा, हर्ष पटेल, जिल अभियान के जिला संयोजक, मंडल संयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, लोकसभा एवं विधानसभा विस्तारकों की उपस्थिति रही।

Related posts

अभियान मिलन पुलिस कर्मियों के सम्मान, समन्वय एवं सौहार्द्र के लिय एसपी की अभिनव पहल

Ravi Sahu

विस्थापन रोको यात्रा का हुआ शुभारंभ ,गांव गांव में मिल रहा जन समर्थन

Ravi Sahu

ओझर में दीप यज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार सेंधवा की मीना सोनी ने कुरीतियों को छोड़ने का आग्रह किया, गायत्री मंत्र की आहुतियां दी

Ravi Sahu

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत बस से उतरकर सड़क पार करने के दौरान हुआं हादसा

Ravi Sahu

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

Ravi Sahu

स्वास्थ के साथ हो रहा खिलवाड़  गंदगी में लगता है हॉट बाज़ार

Ravi Sahu

Leave a Comment