Sudarshan Today
BODAमध्य प्रदेश

क्षत्रिय राजपूत विकास संगठन म. प्र. के तत्वधान में प्रतिभा सम्मान एवं मिलन समारोह बोड़ा में सम्पन्न*

सुदर्शन टुडे (ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार)

बोड़ा:- नगर बोड़ा की प्रतिष्ठित संस्था अर्जून कॉन्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल बोड़ा परिसर क्षत्रिय राजपूत विकास संगठन म. प्र. के तत्वधान में प्रतिभा सम्मान एवं मिलन समारोह 2024 आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नारायण सिंह पवार (राज्यमंत्री) विशेष अतिथि मोहन शर्मा दादा विधायक नरसिंहगढ़, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव,क्षत्रिय राजपूत विकास संगठन म. प्र. के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारम्भ महाराणा प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण वा दीप प्रज्ज्वलित कर की।। मुख्य अतिथि वा समाज बंधुओ के सामने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजुद सभी अतिथिगणों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैया लाल राजपूत काका ने की।
। स्वागत भाषण प्रदेश अध्यक्ष बद्री सिंह राजपूत ने दिया। इस अवसर क्षत्रिय राजपूत विकास संगठन मध्यप्रदेश से प्रदेश पदाधिकारी हेमराज पटवारी, राधेश्याम राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष बोडा, रामनारायण चौहान, भगवान सिंह B.H.M., कमल सिंह सरपंच इकलेरा, श्याम सिंह मकवाना, लाड सिंह C.A.मऊ, सूरज सिंह राठौड, बिरम सिंह मकवाना, संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत ,युवा संगठन जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह बडगोता, भगवान सिंह इकलेरा, राजेंद्र सिंह जादम रोसला ,चंद्र सिंह बाल ठाकूर,श्याम सिंह नाहली, अर्जुन सिंह राजपूत, सूरज सिंह, जगदीश सिंह, शिव सिंह सरपंच, देवनारायण भैया, सरजन सिंह, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष विजय सिंह खींची तूती, शिवनारायण भैया , राधेश्याम परमार सरपंच , गजराज सिंह पूर्व सरपंच महुआ, पहलाद सिंह राठौड़ बोडा, सूरज सिंह राठौड़ बोडा ,भगवान सिंह बागड़ी बोडा, मुकेश सिसोदिया, कुमेर सिंह राजपूत, जसवंत सिंह भिलखेड़ा ,कन्हैया लाल राजपूत काका, सुकली दीवान सिंह सिसोदिया, जसवंत पटेल रोसला, महेश जादम ,जगदीश बडगोता, दिनेश बडगोता, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष मौजुद थे। प्रतिभा सम्मान समारोह मिलन समारोह के प्रश्चात सहभोज का कार्यक्रम भी रखा गया था।समारोह में संस्था भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत ने बच्चों में शिक्षा को लेकर जोर दिया। वही समाज में कुरितियो को दूर करने की बात बताई।इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि समाज में शिक्षा का होना अतिआवश्यक है। उन्होंने नशामुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।इस दौरान राजगढ़ जिले सहित पुरे मध्य प्रदेश सहित कई स्थानों से समाजजनों ने हिस्सा लिया।

Related posts

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले जिला स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

asmitakushwaha

बाला जी के भक्तों ने नगर में जगह जगह किया प्रसाद वितरित

Ravi Sahu

डिंडौरी:- मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा के लिए चलाया जनजागरुकता चेतना अभियान…

Ravi Sahu

झिरन्या तहसील पत्रकार संघ की बैठक हुई संपन्न

Ravi Sahu

एकलव्य विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय गूँज का शुभारंभ

Ravi Sahu

जनरल कौंसिल की बैठक में आठ सुत्रीय मांगों को लेकर 23 नवंबर को संसद भवन में मांग पत्र सौंपेंगे बैठक में किया गया विचार विमर्श

Ravi Sahu

Leave a Comment