Sudarshan Today
Other

मंत्री श्री राव उदय प्रताप जिले के प्रवास पर

विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नरसिंहपुर

कैबिनेट मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह शनिवार 30 दिसम्बर और रविवार 31 दिसम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे।

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री सिंह शनिवार 30 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से लोलरी से नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर में प्रात: 11.30 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इसके बाद मंत्री श्री सिंह दोपहर एक बजे नरसिंहपुर से व्हाया करेली व गाडरवारा से होते हुए ग्राम सिंहपुरछोटा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1.45 बजे सिंहपुरछोटा आयेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 2.45 बजे से सिंहपुर छोटा से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे ग्राम मऊ आयेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे अपरान्ह 4 बजे ग्राम मऊ से प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे गाडरवारा आयेंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे के उपरांत रात्रि विश्राम करेंगे।

 

मंत्री श्री सिंह रविवार 31 दिसम्बर को दोपहर 12.30 बजे गाडरवारा से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे ग्राम पिठवानी आयेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे दोपहर दो बजे ग्राम पिठवानी से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे दहलवाड़ा आयेंगे और विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री सिंह अपरान्ह 3.30 बजे दहलवाड़ा से प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे लोलरी आयेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

Related posts

देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा के खिलाड़ियों ने जीते पदक

Ravi Sahu

पेशरार में शहीद एसपी अजय कुमार सिंह की जयंती के मौके पर लोगों के बीच कंबल वितरण

Ravi Sahu

खुलेआम धरती का सीना छलनी कर रहे है खनन माफिया डीएम की सख्ती के बावजूद नही थम रहा अवैध खनन

Ravi Sahu

घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायिका सरोज कुरील बांट रही है अक्षत कलश

Ravi Sahu

25 फरवरी 2024 को होने मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह,निकाह सम्मेलन की व्यवस्था को लेकर निगम आयुक्त ने ली अधिकारीयों की बैठक

Ravi Sahu

मध्यप्रदेश में बागी बिगाड़ेंगें सत्ता का खेल

Ravi Sahu

Leave a Comment