पीथमपुर// औद्योगिक नगरी पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र की संजय जलाशय चौकी के अंतर्गत आने वाले मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के संजय जलशाय के सामने पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राहगीर की सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तो पाया कि एक युवक की लाश पड़ी है। युवक करीब चालीस वर्षीय दिख रहा है। उसके शरीर पर चोट या अन्य कोई निशान नहीं है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक नीले जर्सी व पेंट पहने हुए है। आस-पास के इलाकों में युवक की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है। प्रथम दृष्टया ज्यादा नशे के चलते मौत होना प्रतीत हो रहा है। युवक के शव का पंचनामा बना कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।।