Sudarshan Today
शहडोल

कवित्री भावना द्विवेदी जी को मिलेगा महाकाल साहित्य सम्मान

शहडोल । शब्द सृजन संस्थान का महाकाल साहित्य उत्सव उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य के प्रचार प्रसार के लिये समर्पित संस्था शब्द सृजन संस्थान पंजी के द्वारा आगामी 25 नवम्बर को महाकालेश्वर की पावन भूमि पर महाकाल साहित्य उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें देश के कोने कोने से साहित्यकार प्रतिभाग कर रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने बताया कि शब्द सृजन संस्थान के द्वारा आगामी 25 नवम्बर को महाकाल साहित्य उत्सव मनाया जाएगा जिसमें देश के अनेक साहित्यकार प्रतिभाग करेंगे। इस बार संस्था के द्वारा आध्यात्मिक चेतना के लिये द्वादश ज्योतिर्लिंग विषय पर कवितायें संकलित की गयी हैं। प्रत्येक प्रतिभागी कवि-कवयित्री ने एक ज्योतिर्लिंग पर अपनी लेखनी चलाई है। इन सभी कविताओं से एक अभूतपूर्व काव्य ग्रन्थ तैयार किया गया है जिसका नाम द्वादश ज्योतिर्लिंग महिमा रखा गया है। इस ग्रन्थ का भव्य लोकार्पण भी महाकाल की नगरी उज्जैन में संपन्न होगा। शहडोल की बेटी ने बढ़ाया शहडोल का सम्मान कवित्री भावना द्विवेदी जी को मिलेगा महाकाल साहित्य सम्मान इस ग्रन्थ के रचनाकार श्री मती भावना द्विवेदी जी को इस समारोह में महाकाल साहित्य सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। ज्ञातव्य रहे कि संस्थान द्वारा इससे पूर्व भारत के इक्कीस परमवीर भारत के भारतरत्न और भारत के अशोक चक्र विजेता जैसे कालजयी ग्रन्थों का प्रकाशन किया जा चुका है जिन्हें काफी प्रसिद्ध मिली है।महाकाल साहित्य उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये संस्था के उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया मुंबई  सचिव ब्रज माहिर फरीदाबाद कोषाध्यक्ष गार्गी कौशिक, कार्यकारिणी के सदस्य रजनीश स्वछंद दिल्ली जयराम शर्मा जालन्धर डॉ बिनोद कुमार हसौड़ा दरभंगा नलिनी शर्मा कृष्ण अहमदाबाद और अलंकरण प्रभारी रचना गोयल फरीदाबाद आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई।

Related posts

ग्राम खन्नौधी में एथलेटिक्स व वॉलीबॉल खेल का हुआ आयोजन

Ravi Sahu

जनरल कौंसिल की बैठक में आठ सुत्रीय मांगों को लेकर 23 नवंबर को संसद भवन में मांग पत्र सौंपेंगे बैठक में किया गया विचार विमर्श

Ravi Sahu

मानवता की सेवा कर मददगार साबित हुई पुलिस सुदर्शन टुडे शहडोल

Ravi Sahu

वार्ड 10 का पुर्व में विकास न होने से कांग्रेस प्रत्याशी चेतना भानू दीक्षित को मिल रहा अपार समर्थन,वार्ड के विकास का सपना लेकर आई हूं, चेतना

Ravi Sahu

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान मे मतदाताओं मे दिखा अलग ही उत्साह शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

Ravi Sahu

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment