Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

खेत पर गए दो युवकों पर फायरिंग, अस्पताल में भर्ती

सुदर्शन टुडे गुना

।।धरनावदा थाने के बीलाखेड़ी की घटना।।

गुना। धरनावदा थाने के बीलाखेड़ी में बंदुक से फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बीलाखेड़ी निवासी रामबाबू पारदी और आर्यमान पारदी गांव में अपने खेत पर गए हुए थे, जहां इन्हें खेत पर जाने से रोका गया, नहीं मानने पर इन पर बंदूक से फायरिंग कर दी गई। इनके पेट सहित शरीर के क‌ई हिस्सों में छर्रे लगे हैं। घायल युवक के मामा और गांव के सरपंच रामगोपाल पारदी ने खेजरा के एहसान पारदी पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए बताया कि एहसान एक पुराने मामले में राजीनामा नहीं कराने को लेकर आए दिन झगड़ा करता है। खेतों पर जाने से रोकता है।जान से मारने की धमकी देता है। रामबाबू और आर्यमान को भी खेतों पर जाने से रोका गया, ये नहीं माने तो इन पर बंदूक से फायरिंग कर दी। मामले में आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related posts

ग्राम रक्षा समितियों की सक्रियता से अपराधों पर लगेगा अंकुश:- एसडीओपी शिवेंद्र सिंह बघेल

Ravi Sahu

पुनासा जनपद पंचायत की पंचायतो में सरपंच सचिव और इंजीनियर द्वारा हो रहा है शासकीय राशियों का दुरपयोग -जिम्मेदार अधिकारी मौन

Ravi Sahu

*जनसुनवाई में समस्या का निराकरण होने पर अशोक कुमार ने प्रसन्नता जाहिर की

Ravi Sahu

प्रेम प्रकाश दीक्षित भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा के जिला संयोजक नियुक्त।

Ravi Sahu

पीडब्ल्यूडी विभाग की शाहपुर से किसलपुरी पहुंच मार्ग बदहाल अवस्था में

asmitakushwaha

वैश्य समाज ने 2023 का कैलेंडर का किया विमोचन दशोरा समाज प्रांतीय अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता रहे शामिल

Ravi Sahu

Leave a Comment