Sudarshan Today
Other

अमर वाटिका मे शहीद शुभम का नाम होगा दर्ज

सुदर्शन टुडे संवाददाता फतेहपुर
श्रवण कुमार मिश्रा

फतेहपुर मलवा विकास खंड के मौहार गाँव मे आयोजित शहीद शुभम सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी शहादत को नमन करते हुए श्रद्धाञ्जलि दी गई।शहीद परिवार के सदस्यों को जनप्रतिनिधियों ने ढाढस‌ बधाया।बताते चले 4 अक्टुबर 2022 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी मे हिमस्खलन में शहीद हुए गाँव मौहार के पैरा कमांडो शहीद शुभम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण में मुख्य अतिथि विधायक बिंदकी जयकुमार सिंह जैकी,भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल,पूर्व विधायक करण सिंह पटेल एवं शहीद के पिता देवीदीन सिंह,माता मनफूलन सिंह,पत्नी निधि सिंह व भाई पैरा कमांडो सत्यम सिंह द्वारा किया गया तो शहीद स्थल वीर शहीद के जयकारो से गूँज उठा।इस दौरान शहीद परिजनों की आँखों से अश्रु छलक पड़े।विधायक जयकुमार जैकी ने कहा जब जब फतेहपुर मे शहीदों को याद किया जायेगा शुभम सिंह का नाम गर्व से लिया जायेगा।उन्होंने यहां गेट बनाने एवं एक करोड़ की धनराशि से शहीद पार्क बनाने की बात कही।6 पैरा बटालियन एस एफ आगरा रेजिमेंट से आये नायक सूबेदार अशोक सिंह ने अपने तीन साथियों लेफ्टिनेंट कर्नल अजय त्रांशी,हवलदार धर्मेंद्र सिंह व धर्मवीर सिंह तथा पीटीआर अभय सिंह के साथ थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडेय द्वारा भेजे गए श्रद्धाञ्जली पत्र को शहीद शुभम सिंह की पत्नी निधि सिंह को सौपा।गोपालगंज एनसीसी कैडेटो द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया।जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने कहा दिल्ली मे बनाई जा रही अमर वाटिका मे शहीद शुभम सिंह का भी नाम दर्ज होगा।जिससे शहीद परिवार का सम्मान बढ़ेगा।गायक धर्मेंद्र सिंह ने वीर रस से ओतप्रोत शहीद पर बनाये गए गीतों से समा बांधे रखा।वही वेदांता हास्पिटल एवं ए एस जी हास्पिटल द्वारा स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह गौतम एवं संचालन पूर्व प्रमुख जितेंद्र सिंह गौतम जीतू सिंह द्वारा किया गया।इस मौके पर कैप्टन पीतांबर सिंह,जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह भदौरिया,युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़,प्रधान नरेंद्र सिंह कछवाह,रुद्रपाल सिंह,मनोज सिंह,स्वरूप राज सिंह जूली,जिपस मोहर सिंह पटेल,अमित शिवहरे,सत्यम सिंह,बबलू सिंह,कमल सिंह,मयंक सिंह चौहान रहे कलेंडर पहुँचे घर घर
फतेहपुर।अलीपुर गाँव स्थित वाणी इंटरनेशनल एकेडमी के धीरेंद्र सिंह एवं वीरेंद्र सिंह द्वारा शहीद शुभम सिंह के चित्र का उपस्थित लोगो को कलेंडर वितरित किया गया।शहीद शुभम सिंह के चित्र का कलेंडर घर घर पहुँचा तो मौहार एवं आसपास के लोगो ने श्रद्धाञ्जलि देकर नमन किया

Related posts

अन्नपूर्णा राइस मिल,टेंट हाउस,ग्रीन हाउस का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Ravi Sahu

वन्य जीवों को मारने वाला अपराधी गिरफ्त में

Ravi Sahu

महिला महासभा की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

बिस्टान पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 

Ravi Sahu

बैतूल:केनरा बैंक के ATM से 14 लाख की चोरी,गैस कटर से काटा एटीएम

rameshwarlakshne

गायत्री मंत्रोच्चार एवं अर्वाचीन गीत के साथ विद्यार्थियों ने किया शाला में प्रवेश

Ravi Sahu

Leave a Comment